पुणे: सड़क हादसे में बड़ा ऐक्शन पुलिस ने लिया है। खबर है कि युवक और युवती को रौंदने वाले नाबालिग के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड यानी JJB ने इस घटना में शामिल नाबालिग को हादसे पर निबंध लिखने जैसी शर्तों पर जमानत दे दी थी। खास बात है कि पुलिस ने पहले ही इस मामले को वयस्क के तौर पर चलाए जाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जानकारी दी है कि आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को मंगलवार सुबह संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया है। खबर है कि आरोपी का पिता पुणे शहर का जाना-माना बिल्डर है। हाल ही में उसने एक होटल का निर्माण किया है और एक क्लब भी चलाता है। रविवार देर रात करीब 2.30 बजे हुए हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
