• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
योगी ने की चुनावी जनसभा

सड़क पर नमाज नहीं, मस्जिदों से माइक भी उतरवा दिए: दिल्ली में खूब गरजे योगी

May 21, 2024
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

सड़क पर नमाज नहीं, मस्जिदों से माइक भी उतरवा दिए: दिल्ली में खूब गरजे योगी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी ने की चुनावी जनसभा

File Photo

नई दिल्ली:पूर्वी दिल्ली में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मयूर विहार फेज-3 में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सड़क पर नमाज बंद किए जाने और मस्जिदों को से माइक उतरवाए जाने के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश में सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी के बुलडोजर से घबराया हुआ है।

अपने करीब 20 मिनट के भाषण में योगी ने राममंदिर, यूपी की कानून व्यवस्था, कोविड में प्रवासी मजदूरों का दिल्ली से पलायन, बुलडोजर, शाहीन बाग, आतंकवाद से लेकर पाकिस्तान तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 400 पार की बात आती है तो आप और कांग्रेस के गठबंधन को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों पार्टी मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही हैं। इसलिए उन्हें भय है और वह लोग जनता से 400 पार की हकीकत को पूछते हैं। जनता उन्हें एक ही जवाब देती है- जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे।

योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब में इनके संबंध देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से हैं। शाहीनबाग की घटना के बाद किस तरह दिल्ली को आग में झोंकने का काम इन्होंने किया था यह किसी से छिपा नहीं है। इंडी गठबंधन किसी से घबराया है तो यूपी के बुलडोजर से। इनको मालूम है कि दंगाइयों का उत्तर उत्तर प्रदेश के पास है। यूपी का बुलडोजर इनकी छाती को रौंदते हुए आगे बढ़ता है। यूपी में सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ। कहते थे कि रामजन्मभूमि का फैसला आएगा तो दंगा हो जाएगा। मैंने कहा एक पत्ता भी नहीं हिलेगा। दंगे की बात तो दूर अब सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, अब तो मस्जिदों से माइक उतर गए। लोग भूल गए कि कभी चिल्लाहट की वजह से परेशानी होती थी।

यूपी के सीएम ने अरविंद केजरीावल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण में सहयोग से इनकार कर दिया था। दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के निर्माण में भी सहयोग को तैयार नहीं थे। योगी ने अरविंद केजरीवाल पर अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आंदोलन किया था आज उसी के साथ गठबंधन कर लिया है।

Previous Post

पुणे सड़क हादसा मामले में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, आरोपी नाबालिग का पिता हिरासत में

Next Post

बीकानेर से संधिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर

Next Post
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

बीकानेर से संधिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
  • सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In