• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल पर फंस गई चंपाई की जुबान, 3 बार कर दी गलती; खुद भी हंस पड़े

केजरीवाल पर फंस गई चंपाई की जुबान, 3 बार कर दी गलती; खुद भी हंस पड़े

May 21, 2024
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

केजरीवाल पर फंस गई चंपाई की जुबान, 3 बार कर दी गलती; खुद भी हंस पड़े

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल पर फंस गई चंपाई की जुबान, 3 बार कर दी गलती; खुद भी हंस पड़े

जमशेदपुर। जमशेदपुर में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने झारखंड के आदिवासियों और मजदूरों का अपमान किया। चंपाई सोरेन ने कहा कि पीएम मोदी ने जो भी वादे किए थे सब जुमला निकला। हालांकि, भाषण के शुरुआत में एक बार उनकी जुबान इस तरह फंसी कि खुद भी हंस पड़े।

रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ शामिल हुए। भाषण की शुरुआत में जब चंपाई सोरेन केजरीवाल और उनकी पत्नी को संबोधित करने लगे तो उपनाम पर उनकी जुबान फंस गई। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री को अरविंद ‘केजरीजाल’ कह बैठे। इसके बाद जब उनकी पत्नी का नाम लिया तो सुनीता चौधरी कह डाला। पास में खड़े प्रत्याशी समीर मोहंती ने उन्हें टोका तो चंपाई ने अपनी गलती सुधारनी चाही, लेकिन इस बार वह सुनीता अग्रवाल कह बैठे।’ तीसरी गलती का अहसास होने पर चंपाई खुद भी हंस पड़े।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा और आउटसोर्सिंग को बढ़ा रही है। यदि भाजपा की जीत हुई तो किसी को अस्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। पूरे देश में तानाशाही की जा रही है, कोई लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र को बचाना है। हमारे पूर्वजों ने लंबाई लड़ी है। चंपाई ने कहा कि केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता को बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया। वह संघर्ष के बल पर कुछ दिन के लिए निकले हैं। केंद्रीय एजेंसी किसके इशारे पर काम कर रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। जब कोई भ्रष्टाचारी उनके पास जाता है तो दूध का धुला हो जाता है। जब किसी का भ्रष्टाचार पकड़ा गया है, भाजपा में जाकर साफ हो गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने झामुमो को खत्म करने और उनकी सरकार गिराने के लिए उन्हें जेल भेजा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सोरेन के खिलाफ किसी भी अदालत का आदेश नहीं था, किसी अदालत ने दोषी करार नहीं दिया था फिर भी जेल में डाल दिया, यह तो गुंडागर्दी है, किसी को भी जेल में डाल देंगे। कल को चंपाई सोरेन को भी जेल में डाल देंगे। हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता हैं। पूरे देश में एक ही आदिवासी मुख्यमंत्री है। उनके पिता शिबू सोरेन ने झारखंड की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया था। क्या यह दिन देखने के लिए किया था कि एक दिन मेरे बेटे को जेल में डाल देंगे।

Previous Post

‘कोई गलती नहीं तो मानना कैसा, मुकदमे का सामना करूंगा’; कोर्ट में बोले बृज भूषण शरण सिंह

Next Post

आत्मवाद व कर्मवाद को समझने से जागृत हो सकता है वैराग्य : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
आत्मवाद व कर्मवाद को समझने से जागृत हो सकता है वैराग्य : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मवाद व कर्मवाद को समझने से जागृत हो सकता है वैराग्य : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट
  • इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
  • नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक
  • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In