• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कर्त्तव्य के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पिंप्री खुर्द, जलगांव (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के खान्देश को अपने आध्यात्मिक आलोक से आलोकित कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता अपनी धवल सेना के साथ गुरुवार को प्रातः पालधी से गतिमान हुए। मार्ग के दोनों ओर खेतों में किसान फसलों की तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे थे। आसमान में बादलों और सूर्य के बीच संघर्ष भी चल रहा था। सूर्य की तीव्र किरणें बादलों को छिन्न-भिन्न कर प्रखरता के साथ धरती को तप्त बना रही थीं। प्राकृतिक अनुकूलता-प्रतिकूलता में भी निस्पृह रहने वाले शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी निरंतर गतिमान थे। लगभग तेरह किलोमीटर का विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी पिंप्री खुर्द में स्थित वेदमाता गायत्री बहुद्देशीय संस्था के आदर्श बालक विद्या मंदिर व आदर्श प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में पधारे।

विद्यालय परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने कहा कि अपने जीवन में साधु यह अनुभव करे कि मैं श्रमण हूं, मैं साधु हूं, इसलिए मेरी प्रत्येक प्रवृत्ति में साधुता झलके। साधु के चलने में सावधानी हो। साधु की गति मंद होनी चाहिए, इससे उसकी ईर्या समिति की पालना अच्छी हो सकती है। साधु का उठना, बैठना, सोना, खाना, सब में साधुता दिखाई दे। साधु यह प्रयास करे कि उसकी साधुता सुरक्षित रहे।

आदमी के जीवन में कर्त्तव्य बोध का बहुत महत्त्व होता है। इसी प्रकार साधु को भी कर्त्तव्य और अकर्त्तव्य को जानकर अपने कर्त्तव्यों का सम्यक् रूप में पालन करने का प्रयास करना चाहिए। कर्त्तव्य और अकर्त्तव्य सबका एक समान नहीं होता। जो लोग अपने कर्त्तव्य और अकर्त्तव्य को नहीं जानते, उनका अनिष्ट भी हो सकता है। इसलिए आदमी को भी अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। साधु का प्रथम कर्त्तव्य होता है कि वह अपनी साधुता की रक्षा करे। इसके लिए उसे विशेष जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। साधु का दूसरा कर्त्तव्य सेवा का होता है।

इसी प्रकार श्रावक, वकील, शिक्षक, गृहस्थ, चिकित्सक, सरकार आदि-आदि सबका अपना-अपना कर्त्तव्य होता है। सरकार व न्यायपालिका द्वारा सज्जनों की रक्षा, दुर्जनों को दण्डित करने और उन पर शासन करने का कर्त्तव्य होता है। प्रजा की सेवा व सुरक्षा का कर्त्तव्य राजा का होता है। इसी प्रकार गृहस्थ को भी अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। जो आदमी अपने कर्त्तव्यों का पालन नहीं करता, उसकी कर्त्तव्य च्युति हो सकती है। इसलिए आदमी को सदैव अपने कर्त्तव्य के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री के आगमन से हर्षित विद्या मंदिर के ऑनर श्री प्रमोद चौधरी तथा वैद्य किशोर सोलंकी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

 

Previous Post

चीन ने दोहराई गलवान जैसी घटना, पड़ोसी देश की सेना पर कुल्हाड़ी से हमला

Next Post

कब होगी UGC-NET की दोबारा परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Next Post
कब होगी UGC-NET की दोबारा परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

कब होगी UGC-NET की दोबारा परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In