• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र में हलचल, क्या पाला बदलेंगे भुजबल; अजीत संग खेला न हो जाए!

महाराष्ट्र में हलचल, क्या पाला बदलेंगे भुजबल; अजीत संग खेला न हो जाए!

June 21, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

महाराष्ट्र में हलचल, क्या पाला बदलेंगे भुजबल; अजीत संग खेला न हो जाए!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र में हलचल, क्या पाला बदलेंगे भुजबल; अजीत संग खेला न हो जाए!

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की पहचान अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बड़े नेता के तौर पर है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के इस सीनियर नेता को राजनीतिक हलकों में तेजतर्रार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जो अक्सर अपने मन की बात बोल दिया करते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे भुजबल ने एक बार फिर अपनी पार्टी और महायुति गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार उन्होंने मराठा आरक्षण और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा के राज्यसभा नामांकन का मुद्दा उठाया है। बीते लोकसभा चुनाव में NDA के खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत की एनसीपी जैसे महायुति सहयोगियों में तनाव है। इस बीच, भुजबल के अपनी पार्टी से बाहर निकलने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में इस साल अक्टूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ खेमे की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

छगन भुजबल ने बीते दिनों अपनी इस बात को दोहराया कि मराठा समुदाय को OBC के कोटा में से आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने की अपनी मांग भी दोहराई। भुजबल का बयान आरक्षण कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे के विरोध प्रदर्शन के बीच आया जो पिछले छह दिन से अनशन पर हैं। भुजबल ने कहा कि वे मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इससे ओबीसी आरक्षण प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया जा सकता। हम यह बात नहीं कह रहे, बल्कि पहले चार आयोग यह बात कह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके लिए मना किया है। साथ ही, राज्य में जाति आधारित जनगणना से OBC समुदाय के लिए और धन आवंटन का रास्ता साफ होगा।’ उन्होंने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि फिर से ओबीसी कोटे में से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग उठ रही है।

राज्यसभा टिकट को लेकर किसके साथ अन्याय?
छगन भुजबल ने कहा था कि उनकी इच्छा सांसद बनने की है और इसीलिए वह नासिक क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। साथ ही, वह राज्यसभा नामांकन के लिए भी उत्सुक थे। भुजबल इन खबरों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उच्च सदन के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह परेशान हैं। ओबीसी नेता से पूछा गया कि क्या लोकसभा और राज्यसभा टिकट को लेकर उनके साथ अन्याय हुआ है? इस पर उन्होंने कहा कि यह सवाल ‘उनसे’ पूछा जाना चाहिए। भुजबल की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर अजीत पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगी ने खुद उनसे कहा था कि वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सहित कुछ लोग और ‘हमारे करीबी मित्र’ ऐसी खबरें फैला रहे हैं, लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

भुजबल का नाराजगी से इनकार, मगर…
इस बीच, शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भुजबल के संभावित रूप से एनसीपी से बाहर निकलने की रिपोर्टों का जिक्र कर दिया। हालांकि, भुजबल ने ऐसे किसी भी कदम से इनकार किया है। सुनेत्रा पवार के नामांकन से नाराजगी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं परेशान नहीं हूं। राजनीतिक दल में रहते समय आपको मिलजुलकर फैसले लेने होते हैं। हर चीज किसी की इच्छा से नहीं होती। मैं निर्दलीय नहीं हूं कि अपनी मर्जी से चलूंगा।’ मालूम हो कि अविभाजित शिवेसना के तेजतर्रार नेता रहे भुजबल ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए करीब तीन दशक पहले पार्टी (शिवेसना) छोड़ी थी। जब शरद पवार ने कांग्रेस छोड़ी तब भुजबल भी एनसीपी में चले गए। पिछले साल भुजबल NCP के उन 8 नेताओं में थे जिन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस तरह शरद पवार की ओर से बनाई गई पार्टी राकांपा में विभाजन हो गया।

Tags: छगन भुजबल
Previous Post

PM मोदी ने श्रीनगर में किया योग; बोले- पूरी दुनिया देख रही योग की ताकत

Next Post

फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

Next Post
फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In