• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

June 21, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
फंस गए यूपी के 7 विधायक, सपा रद्द कराएगी सदस्यता और BJP नहीं दे रही भाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही राज्यसभा इलेक्शन के लिए हुई वोटिंग में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी। इन विधायकों के पालाबदल के चलते भाजपा के एक अतिरिक्त उम्मीदवार को भी जीत मिल गई थी। तब भाजपा ने इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा था। इसके अलावा इन विधायकों को भी लग रहा था कि सत्ताधारी दल के साथ जाकर उन्हें कुछ बड़ा मिल जाएगा। लेकिन अब रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय और फूलपुर की पूजा पाल समेत इन सभी विधायकों को भाजपा से कोई भाव नहीं मिल रहा है।

वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि हम इन विधायकों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर से शिकायत करेंगे और उनकी सदस्यता रद्द कराएंगे। अब इन विधायकों की स्थिति यह हो गई कि भाजपा के पास फायदे के लिए गए थे और उलटा सदस्यता खोकर नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। यदि इन विधायकों की सदस्यता गई तो यह बड़ा नुकसान होगा क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी पूरे तीन साल का वक्त बाकी है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी इन लोगों को टिकट नहीं मिला। अब यदि सदस्यता जाती है तो वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। संकट यह होगा कि यदि भाजपा से इन लोगों को उपचुनाव में टिकट नहीं मिला तो फिर इनके आगे बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

बता दें कि मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं, लेकिन यहां भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार मिली है। वह वोटिंग से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा पूजा पाल, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष वर्मा और अभय सिंह जैसे विधायकों की सीट पर भी भाजपा को जीत नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि चुनाव नतीजों के बाद से ही भाजपा इनके संपर्क में नहीं है, जबकि सपा अब ऐक्शन मोड में है। खुद अखिलेश यादव कह चुके हैं कि धोखा देने वालों को माफी नहीं दी जाएगी। सपा का कहना है कि गलती की माफी दी जा सकती है, लेकिन षड्यंत्र पर माफी नहीं मिलेगी।

मनोज पांडेय के चलते स्वामी प्रसाद ने छोड़ी थी सपा

बता दें कि क्रॉस वोटिंग के बाद से ही अखिलेश यादव इनसे काफी नाराज थे। खासतौर पर मनोज पांडेय को लेकर उनकी नाराजगी अधिक थी। इसकी वजह यह थी कि उनके चलते ही स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ गए थे और फिर वह भी भाजपा में चले गए। गौरतलब है कि पूजा पाल ने तो कई बार योगी आदित्यनाथ की पहले भी तारीफ की थी। उसके बाद से ही उनकी भाजपा से करीबी होने की चर्चाएं थीं।

Tags: Bjpसमाजवादी पार्टी
Previous Post

महाराष्ट्र में हलचल, क्या पाला बदलेंगे भुजबल; अजीत संग खेला न हो जाए!

Next Post

2 खालिस्तान समर्थकों को कनाडा में लगा झटका, विमान की सवारी पर बैन जारी

Next Post
लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का विरोध-प्रदर्शन

2 खालिस्तान समर्थकों को कनाडा में लगा झटका, विमान की सवारी पर बैन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In