• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

स्पीकर चुनाव पर वोटिंग से परहेज करेगा विपक्ष; राजनाथ ने ममता को किया फोन

June 26, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

स्पीकर चुनाव पर वोटिंग से परहेज करेगा विपक्ष; राजनाथ ने ममता को किया फोन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता बनर्जी

नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच रार ठन गई है। दोनों ही तरफ से उम्मीदवार मैदान में हैं। एनडीए के पास इस पद को जीतने के लिए प्रयाप्त संख्या बल है। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी (टीएमसी) के रुख ने असमंजस में डाल दिया है। टीएमसी का कहना है कि स्पीकर चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करने के लिए उनसे नहीं पूछा गया। ऐसे में अगर स्पीकर के चुनाव पर वोटिंग के दौरान टीएमसी सदन से बाहर भी चली जाती है तो इंडिया गठबंधन की किरकिरी हो जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि संख्या बल को देखते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कल शाम हुई बैठक के दौरान सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर मतदान नहीं होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि टीएमसी भी इस विचार से सहमत है। आपको बता दें कि इस बैठक में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और कल्याण बनर्जी भी शामिल हुए थे।

नाराज ममता को मनाने की कोशिश
नाराज ममता को मनाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ 20 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत की। इसके बावजूद मंगलवार देर रात तक टीएमसी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया था। सूत्रों ने कहा कि पार्टी बुधवार सुबह 9.30 बजे तक ही कोई फैसला लेगी। अध्यक्ष का चयन बुधवार को ही होना है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ-साथ अन्य गठबंधन दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इससे पहले मंगलवार को एनडीए द्वारा 17वीं लोकसभा में अध्यक्ष रहे ओम बिरला को इस पद के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया गया। इसके बाद इंडिया गठबंधन ने घोषणा की कि वह आठ बार के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को आगे कर रहा है। कांग्रेस ने पहले सुरेश को प्रो-टर्म अध्यक्ष नामित करने के लिए जोर दिया था, इस आधार पर कि वह लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद हैं।

टीएमसी का राहुल पर कटाक्ष
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “हमने पश्चिम बंगाल में अपने दम पर 29 सीटें जीतीं। हम तब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं थे। इसलिए राहुल गांधी को हमसे सलाह किए बिना घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। हम यहां आपके निर्णय के बाद आपकी बात मानने के लिए नहीं हैं।”

राजनाथ ने की ममता से बात
सूत्रों ने कहा कि टीएमसी को लगा कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से विपक्ष की अपर्याप्त संख्या और उजागर होगी। एनडीए ने भी ममता बनर्जी से संपर्क किया है। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार दोपहर ममता को फोन किया। टीएमसी के एक नेता ने कहा, “दोनों ने अध्यक्ष के मुद्दे और विपक्ष द्वारा भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बारे में बात की।”

अंतिम समय में ममता को दी उम्मीदवार की जानकारी
टीएमसी नेता ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से फोन कॉल को लेकर कहा कि लगभग 11.50 बजे फोन आया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से महज 10 मिनट पहले। उन्होंने कहा, “यह बहुत कम समय के लिए दिया गया नोटिस है। अगर आप मुझे अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित करना चाहते हैं, तो आप मुझे शादी की सुबह फोन नहीं कर सकते हैं।” पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं ने कांग्रेस के कथित एकतरफा फैसले की आलोचना की और कहा कि ममता नाराज हैं। सीएम के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह इस बात से हैरान थीं बिना किसी दल से चर्चा के नाम की घोषणा कर दी गई।

राहुल ने की अभिषेक बनर्जी से बात
मंगलवार दोपहर को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद भवन में पार्टी के सभी सांसदों की बैठक की। स्पीकर के मुद्दे पर चर्चा की गई और अंतिम निर्णय ममता पर छोड़ दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से अभिषेक बनर्जी से संपर्क किया। टीएमसी नेता को अपनी सीट पर आमंत्रित करने के बाद राहुल ने उनके साथ 15 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान वह अभिषेक को कुछ समझाते हुए दिखाई दिए। अभिषेक ने इस दौरान सिर्फ अपना सिर हिलाया।

Previous Post

सूरज रेवन्ना पर कुकर्म का दूसरा मुकदमा, करीबी सहयोगी ने लगाए आरोप

Next Post

DLS मेथड के को-इन्वेंटर फ्रैंक डकवर्थ का निधन, जिन्होंने क्रिकेट को दिखाई नई राह

Next Post
डकवर्थ-लुईस-स्टर्न मेथड के एक को-इन्वेंटर का निधन

DLS मेथड के को-इन्वेंटर फ्रैंक डकवर्थ का निधन, जिन्होंने क्रिकेट को दिखाई नई राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In