नई दिल्ली:DLS मेथड यानी डकवर्थ-लुईस-स्टर्न मेथड के एक को-इन्वेंटर का निधन हो गया है। डीएलएस मेथड के एक जनक कहे जाने वाले फ्रैंक डकवर्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार 21 जून को उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डकवर्थ 2014 तक आईसीसी में सलाहकार स्टेटिशियन यानी सांख्यिकीविद् थे। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा टी20 लीग्स में बारिश से बाधित मैच का नतीजा निकालने के लिए डीएलएस मेथड का यूज होता है। आज के समय में इस नियम के काफी मायने हैं।
सालों तक इस पर विवाद हुआ था कि बारिश से बाधित मैचों का नतीजा कैसे निकाला जाए। यहां तक कि जब शुरुआत में फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस ने इस मेथड को तैयार किया था तो भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में जब इन दोनों के साथ स्टीव स्टर्न जुड़े तो इस मेथड में कुछ अहम बदलाव हुए है और अब लगातार यही मेथड यूज होता आ रहा है। फ्रैंक डकवर्थ इंग्लैंड के दिग्गज स्टेटिशियन थे। 1997 में उन्होंने टोनी लुईस के साथ मिलकर बारिश से बाधित मैच के लिए रिवाइज्ड टारगेट सेट करने के लिए मेथड तैयार किया था, जिसे 2001 में आईसीसी ने एडॉप्ट किया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
