• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चंद्रयान-4 को लेकर नई जानकारी सामने आई है

चंद्रयान-4 भी रचेगा इतिहास, लैंडिंग से पहले होगा कमाल; इसरो का प्लान

June 27, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

चंद्रयान-4 भी रचेगा इतिहास, लैंडिंग से पहले होगा कमाल; इसरो का प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 27, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
चंद्रयान-4 को लेकर नई जानकारी सामने आई है

नई दिल्ली:चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इसरो पहले ही इतिहास रच चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ऐसा करने वाली दुनिया की पहली संस्था भी है। चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद अब इसरो ने पूरा फोकस चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) पर कर लिया है। बुधवार को इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-4 के हिस्से एक नहीं दो लॉन्चिंग में भेजे जाएंगे। इन हिस्सों को पहले कक्षा में भेजा जाएगा और फिर अंतरिक्ष में ही जोड़ा जाएगा। अगर ऐसा हो जाता है तो संभवत: यह दुनिया में पहली बार होगा और चांद पर पहुंचने से पहले ही इसरो इतिहास रच देगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-4 का मुख्य लक्ष्य चांद से नमूने लेकर आना है।

आपको बता दें कि इसरो का मिशन चंद्रयान-4 बेहद जटिल और महत्वपूर्ण मिशन है। इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि लैंडर इसरो तैयार कर रहा है और रोवर मॉड्यूल जापान बना रहा है। यह मिशन इसरो और जापान की JAXA द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मिशन के साल 2026 तक चांद में भेजने की तैयारी है। इसरो पहले बता चुका है कि चंद्रयान-4 की लैंडिंग साइट शिव-शक्ति पॉइंट पर होगी। यह वही स्थान है, जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद चांद पर कई महत्वपूर्ण स्थानों की खोज की थी। जिसकी नए मिशन में काफी मदद मिलने वाली है।

अंतरिक्ष में जोड़े जाएंगे चंद्रयान-4 के हिस्से 
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि चंद्रयान-4 एक बार में लॉन्च नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके बजाय यान के विभिन्न भागों को दो प्रक्षेपणों के माध्यम से कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद चंद्रमा पर जाने से पहले यान को अंतरिक्ष में ही जोड़ा जाएगा। ऐसा इसलिए करना होगा क्योंकि चंद्रयान -4 की वहन क्षमता इसरो के वर्तमान सबसे शक्तिशाली रॉकेट की क्षमता से भी अधिक होगी।

पहली बार होगा ऐसा
इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में इससे पहले भी यान के हिस्सों को जोड़ने के कार्य पहले भी कई एजेंसियों द्वारा किए जा चुके हैं। लेकिन, इसरो और जेक्सा द्वारा किया जाने वाला यह प्रयास दुनिया में पहली बार होगा क्योंकि इससे पहले किसी भी अंतरिक्ष यान को अलग-अलग हिस्सों में लॉन्च किया जा रहा है और फिर उन हिस्सों को अंतरिक्ष में जोड़ा जा रहा है। इस कारनामे के साथ ही इसरो चांद पर लैंडिंग से पहले ही इतिहास रच लेगा।

चंद्रयान-4 का लक्ष्य क्या है?
चंद्रयान-4 का लक्ष्य चांद से नमूनों को धरती पर लाना है। इससे पहले हाल ही में चीन ऐसा कारनामा कर चुका है। अब बारी इसरो की है। इसके लिए इसरो और जापान की एजेंसी जेक्सा मिलकर काम कर रहे हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ ने कहा, “हमने चंद्रयान-4 की संरचना पर इस तरह से काम किया है कि चंद्रमा से नमूने पृथ्वी पर कैसे लाए जाएं? हम इसे कई प्रक्षेपणों के साथ करने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि हमारी वर्तमान रॉकेट क्षमता एक बार में ऐसा करने के लिए पर्याप्त (मजबूत) नहीं है।” सोमनाथ ने कहा, “इसलिए, हमें अंतरिक्ष में डॉकिंग क्षमता (अंतरिक्ष यान के विभिन्न भागों को जोड़ना) की आवश्यकता है। इस क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए हमारे पास इस वर्ष के अंत में स्पैडेक्स नामक एक मिशन निर्धारित है।”

Previous Post

विनाश के लिए प्रार्थना करेंगी : सुनीता केजरीवाल

Next Post

निकोटीन गम बिजनेस को ₹5000 करोड़ में खरीदेगी डॉक्टर रेड्डीज लैब्स

Next Post
निकोटीन गम बिजनेस को ₹5000 करोड़ में खरीदेगी डॉक्टर रेड्डीज लैब्स

निकोटीन गम बिजनेस को ₹5000 करोड़ में खरीदेगी डॉक्टर रेड्डीज लैब्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In