• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार, कहां था एक लाख का इनामी?

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार, कहां था एक लाख का इनामी?

July 6, 2024
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 3 जून 2026

June 3, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार, कहां था एक लाख का इनामी?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार, कहां था एक लाख का इनामी?

हाथरस। हाथरस भगदड़ के बाद हुए हादसे का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर कल ही पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मधुकर कथावाचक सूरज पाल उर्फ भोले बाबा का मुख्य सेवादार है। भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने हालांकि दावा किया है कि मधुकर ने सरेंडर किया है। एपी सिंह के अनुसार मधुकर का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही यूपी पुलिस को बुलाकर मधुकर का सरेंडर कराया गया है। वकील ने कहा कि मधुकर हार्ट का मरीज है। हालत स्थिर होने पर पुलिस को सौंपा गया है। हाथरस में दो जुलाई को सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मामले की जांच एसआईटी के अलावा न्यायिक आयोग की टीम कर रही है। सीएम योगी ने हादसे के पीछे किसी साजिश की भी आशंका जताई है। अब मधुकर के पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उम्मीद है कि कई बातों से पर्दा उठ सकता है।

मधुकर की गिरफ्तारी को लेकर भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने एक वीडियो बयान जारी किया। इसमें कहा कि उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। जब उसकी हालत थोड़ी स्थिर हो गई तो हम लोगों ने सरेंडर पर विचार किया। यूपी पुलिस को दिल्ली में बुलाकर उनके सामने सरेंडर करा दिया है। कहा कि हम जांच में सहयोग चाहते हैं इसलिए अभी तक मधुकर के लिए देश की किसी अदालत में जमानत की कोई कोशिश नहीं की गई है। सरेंडर भी अदालत में नहीं कराया गया है। एपी सिंह ने कहा कि वह इंजीनियर हैं और हार्ट के मरीज हैं। जब डॉक्टर ने कहा कि वह थोड़ा ठीक हैं तो हम लोगों ने बिना देर किए यूपी पुलिस को सूचना दी।  वकील ने कहा कि हमने सुबह ही बताया था कि हम जांच में भाग लेंगे, पुलिस की हर तरह से मदद करेंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए यूपी पुलिस के सामने सरेंडर करा दिया है। हमने मधुकर को यूपी पुलिस को सौंप दिया है। वह जांच कर लें, उनका बयान ले लें। यह भी कहा कि मधुकर भागे नहीं थे। कहीं फरार नहीं थे। उनकी हालत ठीक नहीं थी इसलिए इलाज के लिए यहां आए थे।

गौरतलब है कि 121 लोगों की मौत के बाद दर्ज हुई पहली एफआईआर में मधुकर को ही पुलिस ने घटना का मुख्य आरोपी बताया था। प्रारंभिक जांच में सेवादारों को ही घटना के लिए दोषी माना गया है। एफआईआर के बाद ही मधुकर की तलाश में छापेमारी शुरू हो गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए ही गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी निकाला गया था। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज, शलभ माथुर ने गुरुवार को हाथरस पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए भी कहा था कि समागम (सत्संग) के प्रभारी देव प्रकाश मधुकर (इंजीनियर) के नाम पर सत्संग के लिए अनुमति मांगी गई थी। हाथरस पुलिस ने एफआईआर में मधुकर को ही मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया था। उसकी फरारी के कारण गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Tags: हाथरस
Previous Post

Aaj Ka Rashifal : कुंभ, सिंह, कन्या,मेष 3 राशियों के जीवन में मचेगी खूब हलचल

Next Post

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, VHP के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Next Post
भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, VHP के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, VHP के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ
  • अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक
  • आज का राशिफल : 3 जून 2026
  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In