• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
घर में 2-3 नौकर … फिर कैसे हुआ मर्डर, मुकेश सहनी के पिता को किसने मारा?

घर में 2-3 नौकर … फिर कैसे हुआ मर्डर, मुकेश सहनी के पिता को किसने मारा?

July 16, 2024
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: गुरुग्राम में व्यापक बुलडोजर अभियान

April 19, 2026
राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

April 19, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

घर में 2-3 नौकर … फिर कैसे हुआ मर्डर, मुकेश सहनी के पिता को किसने मारा?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
घर में 2-3 नौकर … फिर कैसे हुआ मर्डर, मुकेश सहनी के पिता को किसने मारा?

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्‍यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अपने गांव वाले घर में ही रहते थे। घर में कुछ नौकर थे लेकिन वे अपने समय से आते थे और चले जाते थे। 70 वर्षीय जीतन सहनी की हत्‍या बेहद क्रूरता से की गई है। हत्‍यारे ने धारदार हथियार से उनका पेट फाड़ डाला है। जीतन सहनी का खून से लथपथ शव उनके घर के अंदर मिला है। घटना की जांच के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने एसआईटी का गठन किया है। एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी में बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और बिरौल एसएचओ व तकनीकी कोषांग, दरभंगा को शामिल किया गया है। इतनी निर्ममता से जीतन सहनी की हत्‍या क्‍यों और किसने की यह पता लगाना बिहार पुलिस की इस वक्‍त की सबसे बड़ी चुनौती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर भी घर की जांच कराई जाएगी। बिहार की राजनीति में ‘सन ऑफ मल्‍लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी का पैतृक घर दरभंगा जिले के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत क्षेत्र में है। पुलिस का कहना है कि मुकेश सहनी के पिता की सोमवार की रात में हत्‍या की गई है। उनके शरीर पर कई वार किए गए हैं। उनका शव जिस क्षत-विक्षत हालत में मिला है उसकी तस्‍वीरें दिखाई नहीं जा सकतीं।बताया जा रहा है कि जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्‍नी का 10 साल पहले निधन हो चुका है।

जिस वक्‍त पिता की हत्‍या की सूचना मिली मुकेश सहनी मुंबई में थे। वह बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर या शाम तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। जीतन सहनी की हत्‍या किन कारणों से हुई है यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस चोरों द्वारा इस सनसनीखेज हत्‍याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है। घर का सामान बिखरा मिला है इस आधार पर यह बात कही जा रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि जिस निर्ममता से हत्‍या की गई है उसे देखते हुए यह कहना जल्‍दबाजी होगी कि चोरी के मकसद से हत्‍या को अंजाम दिया गया है। इसके पीछे कोई गहरी साजिश और बड़ी वजह हो सकती है।

बताया जा रहा है कि गांव में मुकेश सहनी का एक और पुराना घर है। जिस घर में उनके पिता की हत्‍या हुई है वह निर्माणाधीन था। घर के अंदर बहुत अधिक चीजें नहीं थीं। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्‍या ऐसे घर में वाकई चोरी के लिए इतने जघन्‍य हत्‍याकांड को अंजाम दिया गया है? जीतन सहनी से परिचित लोगों का कहना है कि उनका राजनीति या किसी व्‍यवसाय से कोई लेना-देना नहीं था। वह गांव पर ही रहते थे और सीधा-सरल जीवन जीते थे। उनकी निर्मम हत्‍या किसने और क्‍यों की यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। इस घटना के बाद बिहार की कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों के अलावा एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

Tags: मुकेश सहनी
Previous Post

इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस से कॉम्पटीशन नहीं करतीं कटरीना कैफ

Next Post

घर में रखे पुराने कंघे को ऐसे करें इस्तेमाल, बनकर तैयार होंगी बड़े काम की चीज

Next Post
घर में रखे पुराने कंघे को ऐसे करें इस्तेमाल, बनकर तैयार होंगी बड़े काम की चीज

घर में रखे पुराने कंघे को ऐसे करें इस्तेमाल, बनकर तैयार होंगी बड़े काम की चीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप
  • बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट
  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In