• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आधी रात में पाक एयरस्ट्राइक? काबुल में धमाके

आधी रात में पाक एयरस्ट्राइक? काबुल में धमाके

October 10, 2025
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

आधी रात में पाक एयरस्ट्राइक? काबुल में धमाके

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 10, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
आधी रात में पाक एयरस्ट्राइक? काबुल में धमाके

डेस्क:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार रात एक के बाद एक तेज धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये धमाके काबुल के डिस्ट्रिक्ट 8 और अब्दुलहक चौक के आसपास सुनाई दिए, जहां सरकारी कार्यालयों और आवासीय इलाकों की मौजूदगी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे पाकिस्तानी की ओर से की गई एयरस्ट्राइक का रूप बताया जा रहा है लेकिन किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। ये घटना तब घटी जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के ऐतिहासिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। तालिबान शासन के सत्ता संभालने के बाद 2021 से यह पहला उच्च स्तरीय दौरा है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने का संकेत दे रहा है। अब काबुल में हुए धमाके क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकते हैं।

काबुल में धमाके: एयरस्ट्राइक की आशंका
रात करीब 12 बजे के आसपास काबुल के पूर्वी हिस्से में जोरदार विस्फोट हुए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आसमान में विमानों की आवाजें सुनाई दीं और धमाकों के बाद गोलीबारी भी हुई। अमू टीवी और अन्य अफगान मीडिया के स्रोतों के अनुसार, ये हमले एक विशेष कंपाउंड को निशाना बनाने के लिए किए गए थे, जहां कथित तौर पर टीटीपी के नेता नूर वली महसूद के छिपे होने का शक था। महसूद पाकिस्तानी नागरिक था और उस पर पाकिस्तान में कई हमलों का आरोप है।

अफगान-तालिबान के प्रवक्ता ने कहा, “काबुल शहर में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। हालांकि, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सब ठीक है, घटना की जांच चल रही है, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।” टीआरटी वर्ल्ड के अनुसार, ये धमाके तब हुए जब अफगान विदेश मंत्री भारत पहुंचे थे, जो संयोग मात्र नहीं लगता।

पाकिस्तान की खुली धमकी
एक दिन पहले, पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “बस, अब बहुत हो गया, हमारा धैर्य जवाब दे चुका है। अफगानिस्तान की धरती से आतंकवाद असहनीय है।” ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि उन्होंने और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन साल पहले काबुल का दौरा किया था और शहर से सक्रिय आतंकवादियों को अपने ठिकाने बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्हें कोई ठोस गारंटी नहीं मिली।

उन्होंने कहा, “हमने अफगान अधिकारियों को बताया कि आपकी धरती पर 6,000-7,000 लोग बसे हुए हैं जो हमारे लिए खतरा हैं।” उन्होंने आगे कहा कि काबुल ने उन लोगों को वहां रखने के लिए वित्तीय व्यवस्था का भी सुझाव दिया था। ख्वाजा आसिफ ने सभा को बताया, “हमने गारंटी की मांग की थी कि ये लोग पाकिस्तान वापस नहीं लौटेंगे, लेकिन अफगान अधिकारी ये आश्वासन देने को तैयार नहीं थे।”

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया था कि अफगान सरकार ने इस्लामाबाद से टीटीपी आतंकियों को सीमा से हटाने के लिए धन की मांग की थी। तालिबान को दी गई उनकी चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद, हवाई हमलों की कई खबरें सामने आईं, हालांकि पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Previous Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा सहयोग और क्वाड साझेदारी को और मजबूत किया

Next Post

भयंकर विस्फोट में 5 की मौत: अयोध्या के भदरसा में मकान ढहा, मलबे से शव बरामद

Next Post
भयंकर विस्फोट में 5 की मौत: अयोध्या के भदरसा में मकान ढहा, मलबे से शव बरामद

भयंकर विस्फोट में 5 की मौत: अयोध्या के भदरसा में मकान ढहा, मलबे से शव बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान
  • कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित
  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In