गाजियाबाद:दिल्ली में तैनात आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ दूसरे धर्म के युवक द्वारा शादी करने की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शादी कराने वाली संस्था समेत दोनों संस्थाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। आईएएस अधिकारी ने दो संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि अधिकारी के आरोपों पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दिल्ली में तैनात आईएएस अधिकारी के. सारंगी ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बेटी वर्ष 2016 में एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटी थी।
जनपद मेरठ के मवाना निवासी अब्दुल रहमान वर्ष 2017 से उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। आईएएस अधिकारी का कहना है कि अब्दुल रहमान ने उनकी बेटी को झांसा देकर फंसाया। शुरुआत में सहानुभूति दिखाई और अपने साथ रखने लगा।
आईएएस अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2018 में अब्दुल रहमान ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उनकी बेटी से मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने बेटी की शादी कराने वाली दोनों संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोई भी संस्था दो संप्रदायों के बीच शादी कैसे करा सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
