• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पत्नी का ताना नहीं सह सका पति, पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह

फरीदाबाद आयकर दफ्तर में लगी आग: तीन घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया

May 5, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

फरीदाबाद आयकर दफ्तर में लगी आग: तीन घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 5, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पत्नी का ताना नहीं सह सका पति, पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह

representative Pic

फरीदाबाद: टाउन नंबर-चार स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग से द्वितीय तल पर आयकर आयुक्त अपील का दफ्तर, रिकॉर्ड रूम, फर्नीचर और कंप्यूटर पूरी तरह जल गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाया।

प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। विभाग ने आगजनी में किसी संवेदनशील रिकॉर्ड के जलने से इंकार किया है। आगजनी से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार रात करीब 10:12 पर फायर ब्रिगेड के एनआईटी कार्यालय को सूचना मिली थी कि टाउन नंबर चार स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में आग लग गई है। सूचना पर एनआईटी दमकल केंद्र से दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन यहां धुएं की वजह से फायर ब्रिगेड कर्मियों को मुश्किल आ रही थी। इस वजह से द्वितीय तल पर शीशे तोड़कर पानी की बौछार की गई।

आगजनी के बारे में यहां तैनात चौकीदारों ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया। विभाग के अधिकारी भी यहां मौका मुआयना करने पहुंचे। आग को पूरी इमारत में फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सेक्टर -15 से एक गाड़ी और बुलाई।आयकर विभाग के अधिकारी भी देर रात दफ्तर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रात करीब 1:30 बजे आगजनी पर काबू पा लिया। आगजनी में आयकर आयुक्त अपील का दफ्तर, रिकॉर्ड रूम, पांच से छह कंप्यूटर और फर्नीचर जल गया।

बिजली आपूर्ति ठप कामकाज रहा प्रभावित
आगजनी की वजह से आयकर आयुक्त कार्यालय में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। द्वितीय तल पर अंधेरा छाया रहा। वहीं आगजनी की दुर्गंध पूरे दफ्तर में फैल गई। आगजनी की वजह से आयुक्त अपील के साथ-साथ बराबर में प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में भी कामकाज प्रभातिव रहा। कंप्यूटर नहीं चल पाने के कारण अधिकांश कर्मचारी-अधिकारी काम नहीं कर पा रहे थे।

आगजनी के बचाव के इंतजाम नाकाफी
आयकर कार्यालय में आगजनी से बचाव के इंतजाम भी नाकाफी नजर आए। जानकारों ने बताया कि दफ्तर में प्रशिक्षित गार्ड नहीं है। कर्मचारी सूत्रों के अनुसार भवन में की गई वायरिंग भी पुरानी है। इसके चलते हादसे का डर बना रहता है। वायरिंग में बदलाव की जरूरत है, ताकि आगजनी की घटना न हो पाए।

जले हुए कंप्यूटर की हार्डडिस्क बरामद
प्रधान आयकर आयुक्त राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर को अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ आगजनी स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आगजनी में पांच-छह कंप्यूटर जले हैं। आगजनी में आयुक्त अपील का दफ्तर, फर्नीचर और रिकॉर्ड भी जला है। हालांकि, सीआईटी (आयकर आयुक्त अपील) दफ्तर में कामकाज फेसलेस है। इस वजह से कोई खास समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि ईद की वजह से मंगलवार को छुट्टी थी। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर नहीं आया था। आग की वजह शॉर्ट-सर्किट ही है। अन्वेषण शाखा, सेंट्रल शाखा में रिकॉर्ड फिर भी संवेदनशील होता है। वहां आग पहुंचती तो काफी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि जले हुए कंप्यूटर की हार्डडिस्क बरामद कर ली गई हैं। नुकसान की जांच की जा रही है।
Previous Post

पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ से मिली बड़ी कामयाबी

Next Post

आईएएस अधिकारी की बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी

Next Post
लड़की ने पुलिस बुलाकर खुद रुकवाई अपनी शादी

आईएएस अधिकारी की बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  •  जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In