नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक प्रगति को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की है। आईएमएफ के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत बनी हुई है और यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक तेज गति से आगे बढ़ रही है।
आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विकास दर वैश्विक औसत से काफी अधिक रहने की संभावना है।
संस्था के आकलन के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर आने वाले वर्षों में लगभग 6.5 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। इसके साथ ही भारत को लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया गया है।
आईएमएफ ने कहा कि घरेलू मांग में मजबूती, निवेश गतिविधियों में निरंतरता और नीतिगत स्थिरता भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा दे रही है। वैश्विक स्तर पर मौजूद चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास गति अपेक्षाकृत मजबूत बनी हुई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

