• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आरसीबी को प्लेऑफ टिकट, CSK की टूटी उम्मीद; जडेजा-धोनी की मेहनत गई बेकार

आरसीबी को प्लेऑफ टिकट, CSK की टूटी उम्मीद; जडेजा-धोनी की मेहनत गई बेकार

May 19, 2024
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

आरसीबी को प्लेऑफ टिकट, CSK की टूटी उम्मीद; जडेजा-धोनी की मेहनत गई बेकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 19, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
आरसीबी को प्लेऑफ टिकट, CSK की टूटी उम्मीद; जडेजा-धोनी की मेहनत गई बेकार

File Photo

RCB vs CSK Highlights IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2024 में प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। आरसीबी ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री की। सीएसके की महज 10 रन से उम्मीद टूट गई। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 219 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन की जरूरत थी। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और दिग्गज एमएस धोनी की मेहनत पर पानी फिर गया। जडेजा ने मुश्किल हालात में 22 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके ठोके और तीन छक्के उड़ाए। धोनी के बल्ले से 13 गेंदों में 25 रन निकले। उन्होंने एक छक्का और तीन चौके जमाए। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम है। उससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने खराब आगाज किया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक का शिकार हुए। वह पारी की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल (4) का बल्ला भी नहीं चला। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र (37 गेंदों में 67) ने अजिंक्य राहणे (22 गेंदों में 33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और चेन्नई की पारी को संभालने का प्रयास किया। शिवम दुबे (15 गेंदों में 7) रंग में नजर नहीं आए। दुबे ने रचिन के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल सैंटनर (3) सस्ते में पवेलियन लौटे। सीएसके ने छह विकेट 129 के स्कोर पर गंवा दिए। ऐसे में जडेजा और धोनी ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की। एक समय लग रहा था कि दोनों चेन्नई का बेड़ा पार लगा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यश दयाल ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को अपने जाल में फंसाया। शार्दुल (नाबाद 1) ने तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया और चौथी पर सिंगल निकाला। जडेजा अंतिम दो गेंदों पर एक भी रन नहीं जुटा सके। दयाल ने कुल दो विकेट लिए। मोहम्मद सिरजा, ग्लेन मैक्सवेल, लॉकी फर्ग्यूसन और कैमरून ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन जुटाए। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। डुप्लेसी और विराट कोहली (29 गेंदों में 47) ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। कोहली 10वें ओवर में मिचेल सैंटनर का शिकार बने। डुप्लेसी 13वें ओवर में रन आउट हुए। इसके बाद, रजत पाटीदार (23 गेंदों में 41) और कैमरून ग्रीन (17 गेंदों में नाबाद 38) ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। पाटीदार 18वें ओवर में पवेलियन लौटे। दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में 14 रन जोड़े और 19वें ओवर में तुषार देशपांडे के जाल में फंसे। ग्लेन मैक्सवेल ने 5 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने अंतिम ओवर में अपना शिकार बनाया।

बता दें कि आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच में तीन ओवर का खेल होने के बाद बारिश ने खलल डाला था। हालांकि, 40 मिनट बाद दोबारा खेल शुरू हो गया। आरसीबी ने लीग चरण का समापन चौथे स्थान पर रहकर किया। आरसीबी ने 14 मैचों में से सात जीते और सात गंवाए। बेंगलुरु का पहला हाफ बेहद खराब रहा लेकिन उसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार 6 जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। वहीं, सीएसके पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही। सीएसके ने पिछले साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। धोनी ने मौजूदा सीजन से पहले गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी सौंपी थी।

RCB vs CSK Score

CSK 191/7 (20 ओवर)

RCB 218/5 (20 ओवर)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा।

Previous Post

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से वापस आते ही सर्जरी करवाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

Next Post

नोएडा में मून होटल की चौथी मंजिल पर आग, कमरे में कपल, युवती की मौत

Next Post
नोएडा में मून होटल की चौथी मंजिल पर आग, कमरे में कपल, युवती की मौत

नोएडा में मून होटल की चौथी मंजिल पर आग, कमरे में कपल, युवती की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In