मुंबई:ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय 77 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ा रही हैं। कान्स के रेड कार्पेट से अभी तक एक्ट्रेस के दो लुक सामने आ चुके हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ इवेंट में पहुंची हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस इवेंट से वापस आते ही अपनी सर्जरी करवाएंगी। दरअसल। कान्स जाने से पहले एक्ट्रेस के हाथ पर गंभीर चोट लग गई थी। उन्हें एयरपोर्ट पर प्लास्टर के साथ देखा गया था। चोट लगने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपना कमिटमेंट नहीं तोड़ा और रेड कार्पेट पर नज़र आई।
सर्जरी करवाएंगी ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय के करीबी ने हमारी सहयोगी वेबसाइड को बताया कि इस वीकेंड एक्ट्रेस की कलाई टूट गई है। इसलिए प्लास्टर चढ़वाना पड़ा। लेकिन ऐश्वर्या अपनी कान्स जाने की अपनी परंपरा को जारी रखना चाहती थीं। इसलिए चोट के बाद भी उन्होंने अपना कमिटमेंट पूरा किया। ऐश्वर्या अपने डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही कान्स गईं थीं। एक्ट्रेस फ़्रांस से लौटते ही कलाई की सर्जरी करवाएंगी।
कान्स फेस्टिवल में नहीं चला जादू
बता दें, ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या को लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन ड्रेस के साथ इस साल पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं थीं। दूसरी बार उन्हें ग्रीन और सिल्वर टिंसेल गाउन में देखा गया था। हालांकि, फैशन पुलिस ने उनके इन दोनों ही लुक को खास नहीं बताया। फैशन पुलिस के मुताबिक ये उनके स्टाइलिश और फैशन डिज़ाइनर की गलती है। उन्हें गिफ्ट रैप स्टाइल के आउटफिट में इतने बड़े इंटरनेशनल इवेंट में नहीं भेजा जाना चाहिए था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
