• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनोज बाजपेयी बोले- साउथ फिल्मों की सफलता से कांप गया बॉलीवुड

असली राजनीति में…मेरठ में मनोज बाजपेयी की जुबां पर आई दिल की बात

May 19, 2024
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

असली राजनीति में…मेरठ में मनोज बाजपेयी की जुबां पर आई दिल की बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 19, 2024
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनोज बाजपेयी बोले- साउथ फिल्मों की सफलता से कांप गया बॉलीवुड

File Photo

मेरठ:प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी शनिवार को मेरठ आए। 24 मई को रिलीज होने जा रही अपने फिल्म इंडस्ट्री के 30 साल के सफर की 100वीं फिल्म भैया जी का पीवीएल मॉल शास्त्रीनगर और गढ़ रोड स्थित मंगलपांडे नगर में प्रमोशन किया।  फिल्म राजनीति में बेहतरीन किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी से जब असली राजनीति को लेकर सवाल किया गया तो उनके दिल की बात जुबां पर आ गई। मनोज बाजपेयी ने कहा, राजनीति फिल्म में काम जरूर किया है, लेकिन कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। भैया जी जिंदाबाद के नारों से बीच मेरठ पहुंचे अभिनेता मनोज वाजपेयी का फिल्म अभिनेता लोकेश तिलकधारी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, होटल हारमनी इन के निदेशक नवीन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अनुरोध चौहान ने स्वागत किया। अमित भड़ाना के आग्रह पर उन्होंने डायलॉग भी सुनाया कि बादशाह की गली में आकर उसका पता नहीं पूछते, गुलामों के झुके हुए सिर खुद ब खुद रास्ता बता देते हैं।

पीवीएस माल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि दर्शक की रुचि का कोई फार्मूला नहीं होता। एक तरफ एनिमल जैसी बड़ी फिल्म भी चलती है तो वहीं छोटे बजट की बारहवीं फेल को भी दर्शक पसंद करते हैं। नेपोटिज्म के बारे में कहा कि इसे नकारा नहीं जा सकता, लेकिन वही स्टार किड सफल होता है, जिसमें प्रतिभा होती है। बॉलीवुड को बाहर वालों के लिए भी चीजों को आसान करना होगा।

रश्मिरथी से कठिन समय में मिला हौसला

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि रश्मिरथी से बचपन से ही प्रभावित रहा। 5वीं क्लास से मंच पर कई बार रश्मिरथी को पढ़ा और पुरस्कार मिले। रश्मिरथी के वह पंक्तियां अब याचना नहीं रण होगा…वह मेरे जीवन से कुछ इस तरह से जुड़ी कि कठिन समय में इनसे हौसला मिलता था।

ग्रामीण पृष्ठभूमि की एक्शन से भरपूर फिल्म 

मनोज वाजपेयी ने आने वाली फिल्म भैया जी का प्रमोशन किया। उन्होंने इसे ग्रामीण पृष्ठभूमि की एक्शन फिल्म बताया। फिल्म का संदेश है कि परिवार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोग मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म लखनऊ में तैयार की गई। वाजपेयी ने कहा कि इस फिल्म में 98 फीसदी एक्शन खुद मैंने किए। फिल्म में मेरा नया रूप देखने को मिलेगा। दर्शकों का फिल्म से भरपूर मनोरंजन होगा और पैसे वसूल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में फिल्म सिटी बनने से मेरठ और उत्तर प्रदेश के कलाकारों को लाभ होगा। हर राज्य में फिल्म इंडस्ट्री होनी चाहिए, ताकि कलाकारों को काम मिल सके।

कलाकारों की कमी नहीं, निर्माता-निर्देशकों को तलाशने होंगे

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि मेरठ और आसपास क्षेत्र के कलाकारों ने मेरठ से मायानगरी तक का सफर तय कर अपनी पहचान स्थापित की। फिल्म निर्माता-निर्देशकों की जिम्मेदारी है कि वह फिल्मों में रोल के लिए कलाकारों की तलाश करें।

फिल्मों का शतक हुआ, कहा-सोचा नहीं था 10 फिल्में भी कर पाऊंगा 

‘सत्या’, ‘शूल’, ‘अलीगढ़’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘द फैमिली मैन’ के लिए जाने जाने वाले बिहार के रहने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि अपूर्व सिंह कारकी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भईया जी’ 100वीं फिल्म होगी। कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे 10 फिल्में भी करने का मौका मिलेगा, लेकिन मैं 100 फिल्मों तक पहुंच गया। यदि आप निरंतर काम करते हैं तो मुंबई आपको कुछ समय बाद अपना लेती है। मेरे पास जो कुछ है, उसके लिए मैं भगवान और दर्शकों का आभारी हूं।

फिल्म सफल होगी और लोग भैया नहीं भैया जी बोलेंगे

मनोज वाजपेयी ने कहा कि उम्मीद है कि ‘भैया जी’ फिल्म सफल होगी और ‘भैया’ शब्द के विषय में दर्शकों की धारणा बदलेगी। उन्होंने कहा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़े शहरों में मजाक में ‘भैया’ कहा जाता है। हमने सोचा कि ‘भैया नहीं, भैया जी’ एक अच्छी टैगलाइन है। इसका अर्थ है ‘उपहास न करें, सम्मान करें’। मनोज वाजपेयी ने कहा कि पत्रकारों पर फिल्म बनाने का इरादा है।

Previous Post

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 25 मई को होगी रवाना, शेड्यूल में हुआ बदलाव

Next Post

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से वापस आते ही सर्जरी करवाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

Next Post
रेड कार्पेट पर टूटे हाथ के साथ ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा, लुक हुआ वायरल, Photos

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से वापस आते ही सर्जरी करवाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In