• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पर्यावरण की चिंता है तो कपड़े कम खरीदिए

आर्थिक बोझ भी बढ़ा रहे कूड़े के पहाड़: लैंडफिल साइट से पर्यावरण को 450 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

April 30, 2022
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

आर्थिक बोझ भी बढ़ा रहे कूड़े के पहाड़: लैंडफिल साइट से पर्यावरण को 450 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 30, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पर्यावरण की चिंता है तो कपड़े कम खरीदिए

नई दिल्ली:दिल्ली में मौजूद तीनों कूड़े के पहाड़ न सिर्फ लोगों की सेहत बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे राजधानी पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट से अब तक दिल्ली के पर्यावरण को लगभग 450 करोड़ रुपये की क्षति पहुंच चुकी है। वहीं कचरे के पहाड़ों को हटाने के लिए किए जाने वाले प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

लैंडफिल साइट पर जमा कचरा दिल्ली के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लगभग महीने भर के भीतर ही पहले गाजीपुर और अब भलस्वा लैंडफिल साइट पर कचरे के ढेर में आग लगी है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं का असर दिल्ली के प्रदूषण पर भी देखने को मिल सकता है।

पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय हरित अधिकरण में प्रस्तुत रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों लैंडफिल साइट से अब तक दिल्ली के पर्यावरण को 450 करोड़ का नुकसान हो चुका है। यह रिपोर्ट सीपीसीबी, नीरी और आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई थी। दिल्ली की इन तीनों लैंडफिल साइटों की मियाद काफी पहले पूरी हो चुकी है। लेकिन विकल्पों के अभाव में अब भी दिल्ली के कचरे का बड़ा हिस्सा इन साइट पर डाला जा रहा है।

कहां कितना नुकसान
भलस्वा 155.9 करोड़ रुपये
ओखला 151.1 करोड़ रुपये
गाजीपुर 142.5 करोड़ रुपये

कितना जमा कचरा
भलस्वा 80 लाख टन
ओखला 60 लाख टन
गाजीपुर 140 लाख टन

कब तक खत्म करना है
भलस्वा दिसंबर, 2023
ओखला दिसंबर, 2023
गाजीपुर दिसंबर, 2024

मीथेन गैस वैश्विक तापमान बढ़ा रही
विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रायचौधुरी बताती हैं कि लैंडफिल साइट हर तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। जमा कचरे के सड़ने से मीथेन गैस निकलती है, जो वैश्विक तापमान में इजाफा करती है। मीथेन गैस के ज्वलनशील होने के चलते आग का खतरा भी बना रहता है। कचरे की आग से निकलने वाला धुआं बेहद जहरीला होता है। इसके साथ ही कचरे से रिसने वाली लीचेट भूमिगत जल को जहरीला बनाता है।

भूमिगत जल को जहरीला कर रहे
दिल्ली के तीनों लैंडफिल साइट पर जमा कचरे के सड़ने से बेहद खतरनाक लीचेट निकलता है। यह जमीन के अंदर धीरे-धीरे अवशोषित हो जाता है। इसके चलते भूमिगत जल भी जहरीला हो जाता है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजीपुर लैंडफिल साइट से तीन से पांच किलोमीटर दूर तक इसके हानिकारक तत्व पाए जा रहे हैं। इसका लोगों और पशुओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

निगम के खिलाफ थाने में शिकायत दी
कूड़े के पहाड़ में में आग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दी है। उत्तर दिल्ली नगर निगम एवं इसके प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

गैस बर्नर की तरह निकल रहीं हैं लपटें
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग 96 घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी है। कुछ हिस्सों से शुक्रवार को गैस बर्नर की तरह आग की लपटें निकल रही थीं।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि छह-छह घंटे की शिफ्ट में आग बुझाने का काम जारी है। हर शिफ्ट में पांच से छह गाड़ियों को काम में लगाया जा रहा है। मिथेन गैस की वजह से आग की लपटें निकल रही हैं।

साइट के आसपास जहरीला धुआं फैल गया है। धुएं की मोटी चादर की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पंखा और कूलर चलाने पर धुआं घर के अंदर आ रहा है। इसलिए लोग भीषण गर्मी में भी पंखा-कूलर का उपयोग नहीं कर रहे हैं। आग की लपटों और धुएं के बीच लैंडफिल साइट पर कूड़ा बीनने वाले शुक्रवार को भी मौजूद थे

Previous Post

छतरपुर मंदिर के अंदर हो रही थी शादी, अचानक युवक ने की हर्ष फायरिंग; मां के सिर में लगी गोली

Next Post

हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत और पति रवि राणा को खाना होगा जेल का ही खाना, कोर्ट ने खारिज की अर्जी

Next Post
हनुमान चालीसा पाठ पर नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ्तार, कल बांद्रा कोर्ट में पेशी

हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत और पति रवि राणा को खाना होगा जेल का ही खाना, कोर्ट ने खारिज की अर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In