• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 14, 2024
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026

गहलोत का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

12 किलोमीटर का विहार कर गोकुलवाड़ी में पधारे तेरापंथ के गणराज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
आत्म निग्रह है सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ महाराष्ट्र की धरा को अपने आध्यात्मिक आलोक से आलोकित कर रहे हैं। इस दौरान तेरापंथ धर्मसंघ के सभी महनीय आयोजन भी महाराष्ट्र की धरा पर ही सम्पन्न हुए हैं। पंचमासिक चतुर्मास, कई दीक्षा समारोह, वर्धमान महोत्सव, मर्यादा महोत्सव, अक्षय तृतीया, अब वर्तमान आचार्यश्री का जन्मोत्सव और पट्टोत्सव भी महाराष्ट्र की धरा पर ही आयोजित है। आचार्यश्री की असीम कृपा को प्राप्त कर महाराष्ट्र के कोने-कोने में प्रवासित श्रद्धालु हर्षविभोर बने हुए हैं। इसके साथ ही आचार्यश्री की जनकल्याणकारी व्याख्यान जन-जन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में जहां तेरापंथी परिवार नहीं भी हैं, वहां भी आचार्यश्री का अन्य समाज द्वारा उत्साह के साथ स्वागत-अभिनंदन आचार्यश्री महाश्रमणजी को महामानव की उपमा को सार्थक बना रहे हैं।

ऐसे महामानव आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गतिमान हैं। मंगलवार को प्रातः की मंगल बेला में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गोकुलवाडी की ओर प्रस्थान किया। जन-जन को अपने आशीष से आच्छादित करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। आसमान में चढ़ता सूर्य मौसम को गर्म बना रहा था, किन्तु समता के साधक आचार्यश्री निरंतर गतिमान थे। लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर गोकुलवाडी मंे स्थित नवकार गणेश तीर्थ में पधारे।

मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान समुपस्थित श्रद्धालु जनता को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी दुःख से मुक्त रहना चाहता है। आदमी के जीवन में सुख और शांति रहे, ऐसी कामना होती है। मनुष्य ही क्या, कोई भी प्राणी दुःख से डरता है और सुख की कामना करता है। सर्वदुःख मुक्ति को आदमी को अपना साध्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए आदमी को अपने आप का निग्रह अर्थात् स्वयं का संयम करने का प्रयास करना चाहिए। सर्वदुःख मुक्ति रूपी साध्य को प्राप्त करने का साधन है अपने से अपना अनुशासन अर्थात् आत्मानुशासन रखने का प्रयास करना चाहिए।

आदमी स्वयं पर अनुशासन रख ले, संयम को साध ले तो वह लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकता है। पाप ही दुःख है। आश्रव के कारण पाप लगता है, कर्मों का बंध होता है जो दुःख देने वाले होते हैं। संवर और निर्जरा सर्व दुःख मुक्ति का उपाय है। इसके लिए आदमी स्वयं का निग्रह करे तो संवर हो जाएगा और तपस्या होगी तो कर्मों की निर्जरा भी हो जाएगी। जब संवर और निर्जरा हो जाएगी तो मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। इस प्रकार आत्म निग्रह को ही सर्व दुःख मुक्ति का मार्ग बताया गया है।

श्री सुभाष नाहर व स्थान से जुड़े हुए लोगों ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। समणसंघ की समणीजी ने भी आचार्यश्री के स्वागत में अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। जालना तेरापंथ महिला मण्डल ने गीत का संगान किया।

Tags: जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ
Previous Post

वाइट हाउस में गूंजा सारे जहां से अच्छा… परोसे गए गोलगप्पे और समोसे

Next Post

स्वाति मालीवाल पर AAP ने तोड़ी चुप्पी, केजरीवाल के PA पर ऐक्शन का ऐलान

Next Post
स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल पर AAP ने तोड़ी चुप्पी, केजरीवाल के PA पर ऐक्शन का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट
  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In