• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अब देश की जनता से डरने लगे मोदी, सीना फैलाकर पहले की तरह नहीं चलते: राहुल गांधी

September 4, 2024
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अब देश की जनता से डरने लगे मोदी, सीना फैलाकर पहले की तरह नहीं चलते: राहुल गांधी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

डेस्क:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज से जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। कांग्रेस लीडर ने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी को मानसिक रूप से उड़ा दिया है। उनका आत्मविश्वास ही गायब हो गया। उन्होंने पहले कहा कि जाति जनगणना नहीं होगी। अब आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि यह सही बात है। पहले उन्होंने कहा कि लैटरल एंट्री से बाहर के लोगों को सरकार में लाएंगे। थोड़ा सा दबाव डाला तो भाजपा बोली ऐसा नहीं होगा। आप यह समझ लीजिए कि नरेंद्र मोदी अब देश की जनता से डरते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा ही समय बचा है और हम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को सत्ता से हटा देंगे।

उन्होंने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी जी सीना फैला कर आते थे, अब ऐसा नहीं है। पहले बड़े-बड़े भाषण देते थे। अब संसद में जाने से पहले संविधान को सिर पर रखा और फिर अंदर गए। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक राज्य से उसका दर्जा छीन लिया गया और यूटी बना दिया। हमने तय किया है कि सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना है। आपका धन छीना जा रहा है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपका पैसा बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। सारे ठेके बाहर के लोगों को मिल रहे हैं। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने का होगा। हम चाहते हैं कि पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हो।

भाजपा ऐसा नहीं चाहती और उनका कहना है कि पहले चुनाव हो फिर राज्य के दर्जे पर बात होगी। हम कहते हैं कि भाजपा चाहे या न चाहे, लेकिन INDIA अलायंस इतना दबाव डालेगा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही होगा। राहुल ने कहा,’हम सभी जानते हैं कि यहां बिजली परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। कहा गया कि आपको फ्री में बिजली मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। चुनाव में हम जीतेंगे तो यह काम कर के देंगे। आप देश के लोगों को बिजली दे रहे हो, लेकिन आपकी जेब से ही पैसा भी लिया जा रहा है। पूरे देश में नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैलाई है।’

कांग्रेस लीडर ने कहा कि पता नहीं आपने अडानी जी का नाम सुना है या नहीं। संसद में मुझे कहा गया कि मैं अडानी और अंबानी का नाम नहीं ले सकता। मैंने कहा कि नाम नहीं ले सकता तो कुछ तो नाम उनको नाम देना पड़ेगा। हम दो और हमारे दो चल रहा है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अंबानी एवं अडानी। छोटे कारोबार बंद किए जा रहे हैं, लेकिन पूरी सरकार दो कारोबारियों के लिए चलाई जा रही है। आपसे राज्य का दर्जा छीनने का मकसद भी उन दो लोगों को ही फायदा देना है। ये सबको दबाकर रखते हैं। जो हालत देश में है, उससे खराब स्थिति जम्मू-कश्मीर में है। यह मानकर चलो कि यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार आ रही है।

Previous Post

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में

Next Post

जो रूट का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दबदबा, बाबर आजम टॉप-10 से बाहर

Next Post
जो रूट

जो रूट का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दबदबा, बाबर आजम टॉप-10 से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत
  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In