नई दिल्ली: टीवी के जाने-माने एक्टर नितीश पांडे का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह नासिक के पास शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी हालत बिगड़ी। नितीश ने ओम शांति ओम, दबंग 2 और खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और कई पॉप्युलर शोज का हिस्सा रहे हैं। बता दें कि बीती रात ही सारा भाई वर्सस सारा भाई एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की खबर आई थी। 2 दिन पहले ही स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत भी इस दुनिया में नहीं रहे।
अनुपमा में था ये रोल
नितीश अनुपमा में अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश के ब्रदर-इन-लॉ सिद्धार्थ नागर ने कन्फर्म किया कि उनका निधन हो चुका है। उन्होंने बताया, मेरे जीजाजी नहीं रहे। मेरी बहन अर्पिता पांडे सदमे में है। नितीश के पिता इगतपुरी उनका पार्थिव शरीर लेने गए हैं। बता दें कि नितीश इगतपुरी होटल में मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया मौत की दिल का दौरा लग रही है। पुलिस टीम होटल में मौजूद है और जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनके करीबियों और होटल स्टाफ से बात की जा रही है।
फैन्स का लगा शॉक
नितीश के निधन की खबर वायरल होते ही उनके फैन्स भी सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। बता दें कि रात में ही साराभाई वर्सस साराभाई एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के एक्सीडेंट की खबर आई थी। अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। अब अनुपमा को-एक्टर नितीश के गुजरने की खबर बेहद शॉकिंग है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

