• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अध्यात्म की साधना की सम्पूर्ण निष्पत्ति है मोक्ष: महातपस्वी महाश्रमण

अध्यात्म की साधना की सम्पूर्ण निष्पत्ति है मोक्ष: महातपस्वी महाश्रमण

May 4, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अध्यात्म की साधना की सम्पूर्ण निष्पत्ति है मोक्ष: महातपस्वी महाश्रमण

सरलता, ऋजुता द्वारा आत्मा की होती है शुद्धि, शुद्ध आत्मा ही कर सकती है मोक्ष का वरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 4, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अध्यात्म की साधना की सम्पूर्ण निष्पत्ति है मोक्ष: महातपस्वी महाश्रमण

सरदारशहर, चूरु:वर्तमान समय में भारत के कई राज्य भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में यदि कोई राजस्थान की बात करे तो आमजन का मानस राजस्थान की तपती रेतीली धरती पर जाना स्वाभाविक है। ऐसी राजस्थान की रेतीली धरती और अपने बढ़ते तापमान के लिए वैश्विक पटल पर अपनी पहचान रखने वाले चूरू जिले के सरदारशहर नगर में सरदारशहर के लाल, तेरापंथ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी द्वारा नियमित रूप से प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में डुबकी लगाने और मानसिक शांति प्राप्ति करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं और गर्म हवाओं की थपेड़ों की परवाह किए बिना श्रद्धालु श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में डुबकी लगाकर अपनी चेतना को निर्मल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हिटवेव में भी श्रद्धा का वेव हाई है।

बुधवार को सरदारशहर के तेरापंथ भवन के निकट बने युगप्रधान समवसरण में उपस्थित जनता को मंगल प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि अध्यात्म जगत की सम्पूर्ण निष्पत्ति होती है निर्वाण, मोक्ष की प्राप्ति। अनादि काल से आत्मा जन्म-मृत्यु के चक्रानुसार अनंत बार जन्म ले चुकी है और मृत्यु को प्राप्त हो चुकी है। जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त होना ही मोक्ष, मुक्ति अथवा निर्वाण की प्राप्ति है। एक प्रश्न हो सकता है कि निर्वाण को कौन प्राप्त हो सकता है? भव्य जीव मोक्ष को प्राप्त कर सकता है तो एक प्रश्न पुनः हो सकता है कि भव्य जीव कौन होता है? धर्म में रमी हुई आत्मा भव्य होती होती है जो शुद्ध और निर्मल होती है। एक प्रश्न और किया जा सकता है कि ? आत्मा शुद्ध और निर्मल कैसे हो? तो इसका उत्तर होगा कि सरल और ऋजु आत्मा ही शुद्ध और निर्मल होती है। छल, कपट, लोभ आदि से युक्त आत्मा शुद्ध नहीं हो सकती है। इसलिए आदमी को मोक्ष प्राप्ति के लिए अपनी आत्मा को निर्मल बनाने का प्रयास करना चाहिए, इसके लिए सरलता और ऋजुता अपेक्षित है।

जीवन में लगे दोषों के परिमार्जन के लिए सरला और ऋजुता की परम आवश्यकता होती है। सरलता होती है तो आदमी निःसंकोच भाव से लगे दोषों का परिमार्जन कर अपनी आत्मा को शुद्ध बना सकता है। इसके लिए आदमी को अपने जीवन में लगे दोषों का सरल मन से प्रायश्चित्त लेकर आत्मा को शुद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिस तरह डाक्टर से कोई बार नहीं छिपाई जाती, उसी प्रकार प्रायश्चित्त प्रदाता से कोई दोष नहीं छिपाया जा सकता। गलती को सरलता से स्वीकार कर लेने से शुद्धि की बात हो सकती है। गृहस्थ जीवन में भी लेन-देन, व्यापार-व्यवसाय, बात-व्यवहार में सरलता, सच्चाई और ईमानदारी की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि आदमी सच्चाई, सरलता को आत्मसात करता है तो फिर आत्मा शुद्धता की बात हो सकती है और कभी निर्वाण की प्राप्ति भी संभव हो सकती है।

आचार्यश्री के मंगल उद्बोधन के उपरान्त साध्वीवर्या साध्वी संबुद्धयशाजी ने भी उपस्थित जनता को उद्बोधित करते हुए मानव जीवन को सफल बनाने की प्रेरित किया। श्रीमती सपना लुणिया ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री के मंच से प्रवास स्थल की ओर प्रस्थित हुए तो मंच के पास से लेकर प्रवास स्थल तक मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु करबद्ध खड़े नजर आए। सभी पर आशीषवृष्टि करते हुए आचार्यश्री प्रवास स्थल पर पधारे। तपती गर्मी में भी आचार्यश्री का आशीर्वाद मानों श्रद्धालुओं को आंतरिक राहत प्रदान करने वाला बन रहा था।

मघवागणी के स्मारक पर पधारे आचार्यश्री महाश्रमण
इससे पूर्व प्रातः नगर भ्रमण के अंतर्गत आचार्यश्री जम्मड़ों की हवेली पधारे, जहां तेरापंथ के षष्टम आचार्यश्री मघवागणी का महाप्रयाण हुआ था। तत्पश्चात् उनके समाधि स्थल ‘मघवा स्मारक’ पधार कर गुरुदेव ने अपने पूर्वाचार्य का श्रद्धास्मरण किया।

Previous Post

आरबीआई ने दिया रेपो रेट पर 0.40 फीसदी का बड़ा झटका

Next Post

श्रीलंका के वित्त मंत्री ने संसद में फहराया लाल झंडा, हालत बद से बदतर

Next Post
श्रीलंका के वित्त मंत्री ने संसद में फहराया लाल झंडा, हालत बद से बदतर

श्रीलंका के वित्त मंत्री ने संसद में फहराया लाल झंडा, हालत बद से बदतर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In