मुंबई:एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 22 मई की दोपहर को उनके घर के बाथरूम में शव मिला। उनके दोस्त ने उन्हें घर में मृत पाया। आदित्य के दोस्त और बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आदित्य की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से होने की आशंका है।
मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
आदित्य मुंबई के अंधेरी में रहते थे। वह एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ कास्टिंग कॉर्डिनेटर भी थे। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए भी काम किया है। उन्होंने करीब 300 विज्ञापन फिल्मों में काम किया। आदित्य की अचानक मौत से उनके जानने वाले हैरान हैं।
इन फिल्मों और शोज में किया काम
आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वह दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा है। इसके अलावा आदित्य एमटीवी स्प्लिट्सविला 9 में हिस्सा लिया था। उन्होंने टीवी पर लव आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9 और बैड ब्वॉय सीजन 4 सहित अन्य शोज में काम किया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

