• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया

अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया : वर्ल्ड कप में 21 रन से मात दी

June 23, 2024
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया : वर्ल्ड कप में 21 रन से मात दी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 23, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया

 केनिंग्स्टन:राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बड़ा उलटफेर करने के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को सुपर 8 के मुकाबले में 21 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही जिसके चलते टीम 19.2 ओवर्स में 127 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अब सुपर 8 राउंड में ग्रुप 1 से कौन सी 2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी इसकी जंग काफी रोमांचक हो गई है।

नवीन ने दिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती झटके

149 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 12 रन बनाकर नवीन उल हक का शिकर बने। वहीं छठे ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। पावरप्ले खत्म होने पर जहां कंगारू टीम का स्कोर 33 रन था तो वहीं उन्होंने 3 अहम विकेट भी अपने गंवा दिए थे।

मैक्सवेल और स्टोइनिस की साझेदारी टूटते ही अफगानिस्तान की टीम ने की वापसी

यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने छोर से पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें उन्हें मार्कस स्टोइनिस का साथ मिला, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी देखने को मिली। स्टोइनिस 17 गेंदों में 11 रनों की पारी खेलने के बाद गुलबदीन नईब का शिकार बने। इस साझेदारी के टूटने के साथ ही अफगानिस्तान की टीम को मैच में वापसी करने का मौका मिल गया जिसमें उन्होंने 85 के स्कोर तक आधी कंगारू टीम को पवेलियन भेज दिया था।

गुलबदीन नईब ने मैक्सवेल को पवेलियन भेज अफगान टीम की जीत को किया पक्का

ग्लेन मैक्सवेल भी इस मैच में 41 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलने के बाद अहम समय पर अपना विकेट गंवा बैठे और उनके पवेलियन लौटने के साथ अफगानिस्तान की टीम इस मैच में पूरी तरह से हावी हो गई। मैथ्यू वेड 5 रन, पैट कमिंस 3 रन और एश्टन एगर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के लिए गेंदबाजी में गुलबदीन नईब ने जहां 4 विकेट हासिल किए तो वहीं नवीन उल हक ने 3 जबकि मोहम्मद नबी, ओमरजई और राशिद खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Previous Post

4 तापस ड्रोन के लिए ऑर्डर देगी नौसेना, समुद्र की निगरानी होगी अचूक

Next Post

इसरो ने फिर किया कमाल, RLV पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

Next Post
RLV पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

इसरो ने फिर किया कमाल, RLV पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In