• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रियंका गांधी

अखिलेश के बाद अब प्रियंका गांधी का भी बांग्लादेशी हिंदुओं पर पोस्ट

August 13, 2024
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अखिलेश के बाद अब प्रियंका गांधी का भी बांग्लादेशी हिंदुओं पर पोस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 13, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रियंका गांधी

File Photo

नई दिल्ली:बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़कर भागने को सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन, हिंसा और आगजनी थमने का नाम नहीं ले रही है। 16 जुलाई से अभी तक कम से कम 42 पुलिसकर्मियों समेत 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिंदुओं समेत बांग्लादेश में अलपसंख्यकों के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। लोकल मीडिया रिपोर्ट है कि कई हिंदुओं के घरों में आगजनी अभी भी जारी है। कई मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की तस्वीरें भारत के लिए परेशान करने वाली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं। इस तरह की हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं। प्रियंका के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बांग्लादेश का नाम लिए बिना कहा था कि देश और देशवासियों की रक्षा करना हर देश का कर्तव्य होता है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर साधु-संतों ने भी गंभीर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग की और कहा कि जरूरत पड़ने पर संत समाज बांग्लादेश कूच करने को भी तैयार है। सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों की खबरें परेशान करने वाली हैं और उम्मीद जताई कि वहां की सरकार हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं।

बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करो- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें परेशान करने वाली हैं। धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे और वहां की अंतरिम सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

अखिलेश बोले- देशवासियों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य

इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोमवार को बांग्लादेश का नाम लिए बिना कहा कि देश और देशवासियों की रक्षा करना हर देश का कर्तव्य होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास सिखाता है कि जो सरकार किसी और देश के राजनीतिक हालात का इस्तेमाल अपने सियासी मंसूबों को पूरा करने के लिए करती है, वह देश को आंतरिक और बाह्य दोनों स्तर पर कमजोर करती है।

अखिलेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”विश्व इतिहास गवाह है कि कई देशों में विभिन्न कारणों से, सही या गलत, उस समय के हालातों के अनुसार, हिंसक जन क्रांतियां, सैन्य तख्तापलट, सत्ता-विरोधी आंदोलन होते रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे उथल-पुथल भरे समय में केवल उसी देश का पुनरुत्थान हुआ है, जिसने किसी के खिलाफ किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया।

सपा प्रमुख ने कहा, “देश और देशवासियों की रक्षा करना हर देश का कर्तव्य होता है। सकारात्मक मानवीय सोच के आधार पर, एक व्यक्ति के रूप में हर निवासी-पड़ोसी की रक्षा करना भी हर सभ्य समाज का मानवीय-दायित्व होता है, फिर वह चाहे किसी काल-स्थान-परिस्थिति में कहीं पर भी हो।” उन्होंने कहा कि कई बार किसी देश के आंतरिक मामलों से प्रभावित होने वाले किसी अन्य देश का एकल स्तर पर हस्तक्षेप करना वैश्विक राजनयिक मानकों के लिहाज से उचित नहीं माना जाता है, लेकिन ऐसे में उस प्रभावित देश को अपने लोगों की रक्षा के लिए अपनी मूक विदेश नीति को सक्रिय करते हुए, विश्व बिरादरी के साथ मिलकर साहसपूर्ण सकारात्मक मुखर पहल करनी चाहिए, जिससे सार्थक समाधान निकल सके।

Previous Post

एयरटेल के सुनील मित्तल का बड़ा दांव, ब्रिटिश टेलिकॉम में हिस्सेदारी खरीदेगी भारती

Next Post

परमबीर सिंह के आरोप: अनिल देशमुख ने वसूली की रकम जयंत पाटिल के पास भेजी

Next Post
पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार को

परमबीर सिंह के आरोप: अनिल देशमुख ने वसूली की रकम जयंत पाटिल के पास भेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
  • ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In