• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एयरटेल के सुनील मित्तल का बड़ा दांव, ब्रिटिश टेलिकॉम में हिस्सेदारी खरीदेगी भारती

एयरटेल के सुनील मित्तल का बड़ा दांव, ब्रिटिश टेलिकॉम में हिस्सेदारी खरीदेगी भारती

August 13, 2024
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

एयरटेल के सुनील मित्तल का बड़ा दांव, ब्रिटिश टेलिकॉम में हिस्सेदारी खरीदेगी भारती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 13, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एयरटेल के सुनील मित्तल का बड़ा दांव, ब्रिटिश टेलिकॉम में हिस्सेदारी खरीदेगी भारती

मुंबई:टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गज सुनील भारती मित्तल का समूह ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी बीटी समूह में करीब चार अरब डॉलर में 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी के बयान के अनुसार, भारती एंटरप्राइजेज की इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट यूनिट भारती ग्लोबल, पैट्रिक ड्राही की अल्टाइस से बीटी समूह में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी तुरंत खरीदेगी और बाकी हिस्सेदारी आवश्यक रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद हासिल करेगी।

चार अरब डॉलर की है यह डील

बता दें की कंपनी ने इस डील की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बाजार एनालिस्ट का कहना है कि बीटी के करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर के वैल्यूएशन पर यह सौदा लगभग चार अरब डॉलर के आसपास बैठ सकता है। बता दें कि भारती, भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जिसके करीब 40 करोड़ ग्राहक हैं। इसका बीटी के साथ पहले भी नाता रहा है। बीटी के पास 1997 से 2001 तक भारती एयरटेल में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। कंपनी न तो बीटी के संपूर्ण अधिग्रहण के लिए कोई प्रस्ताव देने को इच्छुक है, न ही वह उसके निदेशक मंडल में कोई स्थान चाहती है। अरबपति ड्राही द्वारा नियंत्रित निवेश समूह अल्टाइस, बीटी से बाहर निकल रहा है क्योंकि यह अधिक कर्ज के संकट जूझ रहा है। इसने सबसे पहले 2021 में बीटी में हिस्सेदारी ली थी। इसके बाद 12 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जिससे उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 24.5 प्रतिशत हो गई। अल्टाइस के पहली बार निवेशक बनने के बाद से बीटी के शेयरों में करीब एक-तिहाई की गिरावट आई है।

कंपनी का बयान

भारती ने बयान में कहा, ‘भारती ग्लोबल, दूरसंचार डिजिटल अवसंरचना तथा अंतरिक्ष संचार में विश्वस्तरीय कंपनियों वाले अग्रणी भारतीय कारोबार समूह भारती एंटरप्राइजेज की अंतरराष्ट्रीय निवेश इकाई है। उसने अल्टाइस यूके से बीटी समूह की 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। ’

सुनील भारती मित्तल ने क्या कहा?

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा, ‘‘ भारती और ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना संबंध है। बीटी के 1997-2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड के निदेशक मंडल में दो सदस्य थे और उसके पास 21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। भारती समूह के इतिहास में आज यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम बीटी में निवेश कर रहे हैं, जो प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी है।’’

भारती ग्लोबल के एमडी श्रवण भारती मित्तल ने कहा, ‘‘ हम डिजिटल इंफ्रा से लेकर सॉफ्टवेयर तक प्रौद्योगिकी की दुनिया में वैश्विक निवेश के अवसरों पर गौर करते हैं। भारती के साथ लंबे समय से जुड़े होने के कारण हम बीटी को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए हमें कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने का यह अवसर पाकर खुशी हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि भारती का मानना ​​है कि बीटी दूरसंचार क्षेत्र, विशेषकर घरेलू ब्रॉडबैंड सेवाओं में नेतृत्व के लिए तैयार है। इस बीच, बीटी समूह ने एक अलग बयान में कहा कि भारती का निवेश ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी के भविष्य तथा इसकी रणनीति में विश्वास का एक मजबूत संकेत है। इस लेनदेन के संबंध में बार्कलेज बैंक पीएलसी ने अपने निवेश बैंक के जरिये एकमात्र वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य किया। लिंकलेटर एलएलपी ने भारती ग्लोबल के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई।

Previous Post

5 साल के निचले स्तर पर आई महंगाई

Next Post

अखिलेश के बाद अब प्रियंका गांधी का भी बांग्लादेशी हिंदुओं पर पोस्ट

Next Post
प्रियंका गांधी

अखिलेश के बाद अब प्रियंका गांधी का भी बांग्लादेशी हिंदुओं पर पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
  • ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In