• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ

इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ

July 30, 2023
सौरभ भारद्वाज

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान

April 27, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए

April 27, 2026
बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

April 27, 2026
लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

April 27, 2026
बातचीत या दबाव—कहाँ खत्म होती है कूटनीति, कहाँ शुरू होता है टकराव?

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव

April 27, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

देशभर में 51.8 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने आपूर्ति पर कसा नियंत्रण

April 27, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

केजरीवाल ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा—न्याय व्यवस्था से उठ गया भरोसा

April 27, 2026
अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

April 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का अहम फैसला: ‘F-off’ टिप्पणी को नहीं माना यौन उत्पीड़न

April 27, 2026
गर्मी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हीटवेव अलर्ट

April 27, 2026
ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

April 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल, भारत में कीमतें स्थिर

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ

भोपाल:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

‘मालवा में हो रहा प्रदेश का पहला सम्मेलन’

उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करने आया हूं। एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज यहां शुरुआत हो जा रही है। पूरे मध्य प्रदेश में और हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होने हैं और मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मालवा प्रदेश में हो रहा है।

गृह मंत्री ने कहा, आज मोदी जी ने दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। हर जगह सिर्फ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं और ये नारे मध्य प्रदेश, भारत और देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे और केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार आई और फिर पाकिस्तान ने उरी व पुलवामा में हमला किया, लेकिन वे भूल गए कि अब यहां यूपीए की नहीं, भाजपा सरकार है।

भाषण की बड़ी बातें:

  • जनता का जोश से 2023 और 2024 के परिणाम तय है। 2024 में अभी 29 सीटें भाजपा को दीजिए।
  • नौ सालों में समग्र दुनिया में मोदी ने भारत का झंडा बुलंद किया। विदेश में ये मोदी मोदी के नारे मोदी और भाजपा के लिए नहीं लग रहे। ये नारे भारत की जनता के सम्मान में लगते हैं।
  • कांग्रेस की सरकार 70 सरकार चली, लेकिन गरीबों के लिए उन्होंने कुछ काम नहीं किया, भाजपा ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए। यही कारण है कि आज मोदी जी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।

राम मंदिर फैसला
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लटका रही थी, अटका रही थी और भटका रही थी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर दिया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह महाकाल लोक बनाना हो, चाहे काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाना हो, चाहे सोमनाथ का मंदिर बनाना हो, मोदी जी ने हमारे तीर्थों का उद्धार किया है।

उन्होंने कहा, हर घर नल से जल के माध्यम से 60 लाख 22 हजार घरों में जल का कनेक्शन पहुंचा। आयुष्मान भारत के तहत 3 करोड़ 60 लाख गरीबों को 5 लाख तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा मुफ्त में देने का काम मोदी जी ने किया।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली और शिवराज की 51 योजनाएं बंद कर दी थी। कमलनाथ ने कोई इंडस्ट्री तो चालू नहीं की, लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री चालू कर दी। बाद में शिवराज ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास की तरफ ले जाने वाला राज्य बनाया। सर्व शिक्षा अभियान का बजट 8 गुना बढ़ाया।

कमलनाथ पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ नहीं, वो करप्शन नाथ थे। वे मध्य प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ का छोड़कर गए थे। लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज ने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

सम्मेलन में कितने लोग हुए शामिल?

इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous Post

बरेली में कांवड़ वाले रूट पर दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दिया धरना, हालात बेकाबू, RAF और PAC तैनात

Next Post

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का हाल बेहाल, विश्व कप के दावेदार हुए नाकाम

Next Post
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का हाल बेहाल, विश्व कप के दावेदार हुए नाकाम

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का हाल बेहाल, विश्व कप के दावेदार हुए नाकाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान
  • राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए
  • बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा
  • लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In