नई दिल्ली:विराट कोहली और रोहित शर्मा ने गुरुवार, 27 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी नहीं की। भारतीय टीम का स्कोर 97 रन पर 5 विकेट हो गया था। दूसरे मैच में ये दोनों बल्लेबाज खेले ही नहीं तो भारतीय टीम का हाल और भी ज्यादा बेहाल हो गया। टीम इंडिया के बल्लेबाज करीब 41 ओवरों में 181 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्या यही हाल टीम इंडिया का होगा, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे?
हम कई बार द्विपक्षीय मैचों में और आईसीसी इवेंट्स में देख चुके हैं कि जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी आउट हो जाते हैं तो फिर टीम के लिए बड़ा स्कोर बना पाना मुश्किल हो जाता है या फिर आसान लक्ष्य को भी हासिल करना पहाड़ जैसा लगता है। ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे मैच में देखने को मिला। वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज में युवा खिलाड़ियों को मौके मिले, लेकिन उन्होंने निराश किया।
ईशान किशन को छोड़ दें तो शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या को टॉप 4 में 2-2 मौके मिले, लेकिन कोई अपनी छाप नहीं छोड़ सका। इसके अलावा संजू सैमसन और अक्षर पटेल को भी एक-एक मौका मिला, लेकिन वह भी नाकाम साबित हुए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर किसी बड़े मैच में या यूं कहें कि नॉकआउट मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो जाएं तो क्या ये बल्लेबाज टीम की नैया को पार लगा पाएंगे?
वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में यही तस्वीर देखने को मिली है कि अगर सीनियर खिलाड़ी नहीं चलेंगे या नहीं खेलेंगे तो टीम का हाल बेहाल होना तय है। हमने ये आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में देखा था, हम इसे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में देख चुके हैं और हम इसका अनुभव पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लीग मैच में कर चुके हैं, जब टॉप के 2-3 बल्लेबाज फेल तो फिर पूरी टीम फेल हो जाती है। अगर आने वाले वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा होता है तो फिर टीम के लिए खिताब जीतना सपना ही रह जाएगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

