डेस्क: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और विचारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग में यह खुलासा किया कि उनकी ज़िंदगी में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें उन्हें समय रहते सीखना चाहिए था, लेकिन वे सीख नहीं पाए।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, “हर दिन सीखने का है, लेकिन अफसोस है कि इतने सालों में मुझे कई चीजें सीखनी थीं। और अफसोस इस बात का है कि जो मैं अब सीख रहा हूँ, वह उस समय नहीं सीखा गया। उम्र और समय के साथ सीखने की इच्छा, प्रयास और ऊर्जा कम होती जाती है।”
काम में बदलाव के असर
बिग बी ने आगे लिखा कि इन्वेंशन और नए सिस्टम की रफ्तार आज पहले से कहीं तेज़ है। पहले जो काम सीखना मुश्किल होता था, अब उसे जॉब या आउटसोर्स के जरिए भी किया जा सकता है। उनका कहना है कि समय पर सीखना जरूरी है, वरना बाद में अफसोस होना स्वाभाविक है।
प्रोफेशनल लाइफ अपडेट
पिछले कुछ समय में अमिताभ बच्चन ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 खत्म किया है। फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार वेट्टियन में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं हासिल कर सकी।
आने वाले समय में अमिताभ बच्चन दो बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे—कल्कि 2898 एडी 2 और सेक्शन 84। कल्कि 2898 एडी 2 में उनके साथ प्रभास लीड रोल में होंगे, जबकि सेक्शन 84 में निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी लीड रोल निभाएंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

