डेस्क:अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का परिवार लंबे वक्त से व्लॉगिंग के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक फैंस को देता रहता है। अब लेटेस्ट व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी अपने मड आईलैंड वाले बंगले के बारे में बात की। उन्होंने वो वक्त याद किया जब उनके पास वो प्रॉपर्टी खरीदने के पैसे नहीं थे और उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने का आइडिया ड्रॉप कर दिया। बंगला खरीदने की बात पर परमीत सेठी ने अर्चना पूरन सिंह से कहा था कि डायवोर्स हो जाएगा।
जब अर्चना खरीदना चाहती थीं बंगला
वीडियो में अर्चना पूरन सिंह ने बताया, “जब हमने वो मकान देखा था तब वो बहुत महंगा था। फिर हमने कुछ वक्त इंतजार किया। हम उसके बारे में भूल गए थे। और फिर, प्रॉपर्टी के दाम गिरे और फिर मैंने कहा कि हमें वो खरीदना है। परमीत ने पूछा कि बंगला क्यों खरीदना है? उसको लेकर बहुत चर्चा हुई थी। तब मैंने कहा था कि हम दो बंगले खरीदेंगे।”
परमीत ने कहा था- तलाक हो जाएगा
अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने दो बंगले खरीदने की बात की थी तब परमीत ने उनसे कहा था- डायवोर्स हो जाएगा हमारा। एक बंगला काफी है। कैसे मेंटेन होगा? अर्चना ने बताया कि परमीत अपॉर्टमेंट वाले इंसान हैं, लेकिन फिर दोनों ने किसी तरह बंगले खरीदे। उन्होंने बताया कि जब वो लोग इस घर में शिफ्ट हुए थे तब उनके बच्चे छोटे थे और वो लोग नाव में स्कूल जाते थे, जो उनके टीचर्स के लिए भी हैरानी वाली बात थी।
अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी और बेटों के साथ मड आईलैंड में एक बंगले में रहती हैं। अब आर्यमन अपनी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ घर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट होंगे और घर के उस हिस्से में काम चल रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
