ईटानगर:अरुणाचल प्रदेश के दिबांग जिले को शेष भारत से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 33 का हिस्सा बह गया है। बीते कई दिनों से लगातार चल रही बारिश से हुए भूस्खलन के चलते हाईवे का यह हिस्स कट कर बह गया। दिबांग घाटी चीन से सटा हुआ इलाका है और रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम है। अथॉरिटीज का कहना है कि हाईवे का हिस्सा कट जाने से बड़ा नुकसान हुआ है और इससे आवाजाही ठप हो गई है। फिलहाल नेशनल हाईवेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टीम को भेजा है ताकि राजमार्ग की तुरंत रिपेयरिंग की जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि मौके पर सभी जरूरी चीजें भेजी गई हैं। मौके पर खाने के सामान समेत तमाम चीजों की आपूर्ति हो रही है और किसी चीज की कमी नहीं है। दरअसल इस हाईवे का कट जाना इसलिए चिंताजनक है क्योंकि यह जिले के लोगों और सेना के लिए लाइफलाइन है। चीन से लगती सीमा तक पहुंचने के लिए सेना भी इसी हाईवे का इस्तेमाल करती है। राज्य सरकार ने हाईवे को नुकसान पहुंचने के बाद ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और अगले तीन दिनों तक यहां से न गुजरने की सलाह दी है। अथॉरिटीज का कहना है कि हाईवे की रिपेयरिंग में कुछ दिन लगेंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
