• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन,

बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन, टूटे सारे रिकॉर्ड

May 20, 2024
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन, टूटे सारे रिकॉर्ड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन,

File Photo

देहरादून:चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन जुट रहे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक आए श्रद्धालुओं में करीब 45 फीसदी केदारनाथ मंदिर में आए हैं। जबकि बाकी 55 फीसदी श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर के दर्शन किए हैं।

15 किमी के मुश्किल पर्वतीय रास्ते पर हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। रविवार देर शाम तक चारधाम में छह लाख 40 हजार 586 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। इनमें अकेले केदारनाथ में 2.81 लाख श्रद्धालु आए हैं।

चारधाम की यात्रा शुरू होते ही तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से यात्रा रूट पर कभी-कभी जाम की स्थिति भी बन रही है।

चारधाम यात्रा रूट पर पुलिस-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य सुविधाएं दुरस्त हैं। ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।

चारधाम में पहुंचे श्रद्धालु
मंदिर रविवार को अब तक

केदारनाथ 34893 2,81,713
बदरीनाथ 28055 1,20,757
यमुनोत्री 14135 1,25,608
गंगोत्री 11067 1,12,508

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगी श्रद्धालुओं की लाइन
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। रविवार को सुबह 8 बजे तक गंगोत्री धाम में दो हजार से अधिक और यमुनोत्री धाम में डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

जबकि तीन हजार श्रद्धालु अभी धाम में मौजूद हैं। इसी तरह जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक लगभग सात हजार यात्री अभी मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे तक गंगोत्री मार्ग पर उत्तरकाशी में 40, हीना और नेताला में 10, हर्षिल में 6 और गंगोत्री में 350 वाहनों को होल्ड पर रखा गया है।

जबकि नगुण से 35, उत्तरकाशी से 35 हीना और नेताला से 80, गंगनानी से 150 वाहनों को गंगोत्री धाम की तरफ रवाना करवाया जा चुका है। यमुनोत्री रूट पर पालीगाड़ में 19, खरादी में 50 और खरसाली-जानकीचट्टी में लगभग 425 वाहन अभी होल्ड पर हैं।

इस मार्ग पर डामटा से 70, बड़कोट-दोबाटा से 200 से वाहनों को आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करवाया गया है। इस समय तक जानकीचट्टी-खरसाली से 95 वाहनों को वापसी यात्रा के लिए रवाना करवाया जा चुका है।

यात्रा प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तदी से जुटे है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्गों पेयजल, टॉयलेट्स व साफ-सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

इसके साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सफाई की नियमित व्यवस्था करने के साथ ही यात्रियों के सहारे और सुविधा के लिए पहाड़ी की तरफ वाले हिस्सों में भी रेलिंग लगाई गई है।

Previous Post

तेजस्वी नादान, 2024 में 2019 से भी बुरा हाल होगा; इंडी गठबंधन पर बरसे मोदी के हनुमान चिराग

Next Post

‘वसूली’ के लिए दर्जनभर से ज्यादा रेप केस दर्ज कराने वाली महिला जयपुर में गिरफ्तार

Next Post
वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

'वसूली' के लिए दर्जनभर से ज्यादा रेप केस दर्ज कराने वाली महिला जयपुर में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In