• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाढ़ को लेकर हेमंत सोरेन पर भड़कीं ममता बनर्जी

बाढ़ को लेकर हेमंत सोरेन पर भड़कीं ममता बनर्जी, सील कर दी झारखंड की सीमा

September 20, 2024
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

बाढ़ को लेकर हेमंत सोरेन पर भड़कीं ममता बनर्जी, सील कर दी झारखंड की सीमा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 20, 2024
in झारखंड, पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाढ़ को लेकर हेमंत सोरेन पर भड़कीं ममता बनर्जी

डेस्क: बंगाल में बाढ़ को लेकर दो सहयोगियों में ही आपस में ठन गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दामदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) को राज्य में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि झारखंड की वजह से दक्षिण बंगाल के 11 जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। तीन दिनों के अंदर बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन से इसको लेकर बात भी की है। वहीं ममता बनर्जी ने झारखंड से लगने वाली सीमा को सील करने का आदेश दे दिया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार सभी नियमों का पालन कर रही थी। डीवीसी के साथ समझौतों को ध्यान में रखा जा रहा है। लेकिन दामोदर वैली कॉर्पोरेशन ने झारखंड को बचाने के लिए बंगाल को दांव पर लगा दिया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, बंगाल का यह अप्रत्याशित और गलत है। उन्होंने कहा, अब हम भी बंगाल जाने वाली सारी चीजों को रोक देंगे। झारखंड के बांधों में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। भारी बारिश की वजह से पानी की रिलीज करना जरूरी था।

ममता बनर्जी का कहना है कि सीमावर्ती इलाके में बाढ़ की वजह से कार बह जा रही हैं। ऐसे में खतरे को देखते हुए बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने जवाबी ऐक्शन लेने की धमकी दे दी है। धनबाद-पश्चिम बर्दवान सीमा के बाद वाहनों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि बाढ़ की वजह से 26 की मौत हो गई है और ढाई लाख लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, मैंने डीवीसी चेयरमैन और झारखंड के सीएम सोरेन से बात की। उनसे आपील की कि और पानी ना छोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि डीवीसी इसकी भी जानकारी नहीं दे रहा है कि बांध से कितना पानी पड़ोसी राज्य में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में झारखंड के साथ लगी सीमा पर पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीवीसी हमेशा झारखंड को सुरक्षित रखना चाहता है। हमेशा पश्चिम बंगाल ही यह मुसीबत क्यों झेले? वहीं डीवीसी के कार्यकारी निदेशक अंजनी दुबे ने कहा कि बारिश कम होने की वजह से छोड़े जाने वाले पानी को भी कम कर दिया गया है।

आरोपों का जवाब देते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बयान में कहा कि बांधों से पानी छोड़ने के निर्धारित समय के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। पानी का छोड़ा जाना, दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) की सलाह के अनुसार है। इस समिति में पश्चिम बंगाल सरकार, झारखंड सरकार, केंद्रीय जल आयोग (सदस्य सचिव) और डीवीसी के प्रतिनिधि शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उसके बाद झारखंड के ऊपर गहरे दबाव के कारण 14-15 सितंबर को पश्चिम बंगाल के निचले दामोदर घाटी क्षेत्र में काफी बारिश हुई, जबकि झारखंड की ऊपरी घाटी में 15-16 सितंबर को भारी बारिश हुई। हालांकि, 17 तारीख से कोई और बारिश नहीं हुई। दक्षिण बंगाल की नदियां – दामोदर नदी के लिए अमता चैनल और मुंडेश्वरी – उफान पर थीं। सिलाबती, कांगसाबती और द्वारकेश्वर जैसी अन्य नदियां जो दामोदर से जुड़ी हुई हैं, वे भी उफान पर थीं।

 

Previous Post

सुलतानपुर: इनामी बदमाश अजय यादव गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल

Next Post

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव के खिलाफ चलेगा मुकदमा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Next Post
लालू प्रसाद यादव

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव के खिलाफ चलेगा मुकदमा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
  • ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी
  • वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In