• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

बंगाल में तीसरी बार फेल हुई बीजेपी, उपचुनाव में बड़ी हार के पीछे वजह

July 14, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बंगाल में तीसरी बार फेल हुई बीजेपी, उपचुनाव में बड़ी हार के पीछे वजह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता बनर्जी

File Photo

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार बीजेपी को झटका लगा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को झटका लगा और उसकी सीटें 2019 से भी कम हो गईं। अब चार सीटों पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी ने बीजेपी का सूपड़ा ही साफ कर दिया। चारों सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर रही। हालांकि ज्यादातर सीटों पर मार्जिन बहुत था। बीजेपी ने चुनाव में धांधली और पक्षपात के आरोप लगाए हैं और कहा है कि इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से की थी।

मानिकताला सीट पर टीएमसी की जीत की वजह
कोलकाता की मानिकताला सीट पर टीएमसी की सुप्ती पांडे ने 62,312 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को हराया। इससे पहले इस सीट पर पांडे के पति साधन पांडे तीन बार जीत चुके हैं। लगातार 2011, 2016 और 2021 के चुनाव में वह जीते थे। हालांकि इस बार जीत का अंतर भी काफी बढ़ गया है। साधन पांडे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव करवाए गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पति की मौत की संवेदना भी सुप्ती पांडे को मिली और उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

रायगंज सीट पर काम आ गई टीएमसी की रणनीति
उत्तर दीनाजपुर की रायगंज सीट पर टीएमसी की कृष्णा कल्याणी ने 50 हजार से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की। वह पहले भी इस सीट पर जीत चुकी थीं। हालांकि पहले वह बीजेपी के टिकट से लड़ी थीं। लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया था। टीएमसी ने एक बार फिर उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया। इस बार चुनाव में जहां कल्याणी को 86479 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी को 36402 वोट ही मिले। ऐसे में यहां पर टीएमसी की रणनीति काम आ गई। जाहिर सी बात ही है कि इस क्षेत्र में कल्याणी की लोकप्रियता रही होगी जिसका फायदा उन्हें एक बार फिर मिला।

नादिया की रानाघाट दक्षिण सीट पर टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने 39 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। कल्याणी की तरह उन्होंने भी विधानसभा चुनाव के बाद ही टीएमसी जॉइन की थी। हालांकि उन्होंने विधायक के तौर पर इस्तीपा नहीं दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधायक पद छोड़ा।  इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के मनोज कुमार को बड़े
अंतर से हरा दिया।

बागदाह सीट की बीत करें तो यहां से टीएमसी की मधुपर्णा ठाकुर ने 33 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। बीजेपी के विनय कुमार विश्वास को उन्होंने हराया है। इस सीट पर बीजेपी विधायक बिस्वजीत दास के इस्तीफे के बाद चुनाव कराए गए थे। ऐसे में यह सीट टीएमसी ने बीजेपी से छीनी है। इस सीट पर टीएमसी ने 2011, 2016 में जीत हासिल की थी। यह क्षेत्र महुआ समुदाय बहुल है। वह पिछले दो चुनावों में बीजेपी का साथ देता था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी ने 42 में से 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी के खाते में केवल 12 सीटें गईं। जबकि 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 18 सीटें जीती थीं।

अब क्या है विधानसभा का गणित
इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी तीन सीटें गवां दी हैं। वैसे तो उपचुनाव में माना जाता है कि सत्ताधारी पार्टी हावी रहती है। लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि बीजेपी एक सीट भी नहीं जीतपआई। वहीं विधानसभा में तीन सीटें गंवाने के बाद बीजेपी 66 पर पहुंच गई है। 2021 के चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

क्यों लगा बीजेपी को बड़ा झटका
बीजेपी अकसर बेहद आक्रामक होकर चुनाव लड़ती है जिसका फायदा भी उसे मिलता है। हालांकि इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत नहीं झोंकी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद  बीजेपी का कैडर और कार्यकर्ता सुस्त थे। उनमें बड़े नेताओं ने उत्साह भी नहीं भरा। सुकांत मजूमदार की अगुआई में चुनाव लड़ा गया था और वह अब केंद्र में मंत्री हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने संदेशखाली जैसे मुद्दे उठाए थे लेकिन इस चुनाव में कोई नया मुद्दा नहीं उठाया गया। वहीं टीएमसी को सत्ता में होने का भी फायदा मिला। मुकुट मणि अधिकारी को चुनाव में उतारना टीएमसी के लिए फायदेमंद रहा क्योंकि वह मतुआल बेल्ट से ताल्लुक रखते हैं।

Previous Post

JDU के साथ चुनाव लड़ेगी सरयू राय की पार्टी, सामने आई नीतीश संग तस्वीर

Next Post

अमिताभ की इस अदा ने जीता दिल, लोग बोले- महानायक होने की एक वजह है

Next Post
अमिताभ

अमिताभ की इस अदा ने जीता दिल, लोग बोले- महानायक होने की एक वजह है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In