डेस्क : महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की औपचारिक मांग की है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
28 जनवरी को बारामती में हुए इस विमान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक हलकों में सवाल उठते रहे हैं।
मुख्यमंत्री से हुई बैठक के दौरान NCP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे भी उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तटकरे ने कहा कि पार्टी और पवार परिवार इस हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच चाहते हैं, ताकि घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मामले की जांच CBI को सौंपने की मंजूरी शीघ्र दी जाए।
इससे पहले अजित पवार के भतीजे रोहित पवार भी इस विमान दुर्घटना को लेकर कई बार सार्वजनिक रूप से सवाल उठा चुके हैं। अब सुनेत्रा पवार द्वारा CBI जांच की मांग किए जाने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
वहीं, संजय राउत सहित विपक्ष के कई नेताओं ने भी इस हादसे की परिस्थितियों पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। सुनेत्रा पवार की इस पहल के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
