• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बदल रही है अमेरिका की तिब्बत पॉलिसी! दलाई लामा से मिलेंगी US अधिकारी

बदल रही है अमेरिका की तिब्बत पॉलिसी! दलाई लामा से मिलेंगी US अधिकारी

May 18, 2022
जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 19, 2026
ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

April 19, 2026
इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

April 19, 2026
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

April 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी डीएमके की नीतियों ने राज्य को पीछे किया एनडीए ही समाधान

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार

April 19, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं

April 19, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

बदल रही है अमेरिका की तिब्बत पॉलिसी! दलाई लामा से मिलेंगी US अधिकारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बदल रही है अमेरिका की तिब्बत पॉलिसी! दलाई लामा से मिलेंगी US अधिकारी

नई दिल्ली:तिब्बत मामलों की अमेरिका की विशेष समन्वयक उजरा जेया भारत दौरे पर हैं। 17 मई को भारत पहुंची उजरा 22 तारीख तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह नेपाल का दौरा भी करेंगी। 18 मई को उजरा धर्मशाला पहुंची जहां दलाई लामा रहते हैं और जहां से तिब्बत की निर्वासित सरकार चलती है। वह दलाई लामा से मिलकर कई मसलों पर बातचीत करने वाली हैं। अमेरिकी विशेष समन्वयक का धर्मशाला का यह छठा दौरा है। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि अमेरिका की तिब्बत पॉलिसी क्या है।

चीन पर सख्त कदम उठाने की कोशिश कर रहा है अमेरिका?

तिब्बत और चीन के बीच संबंधों का सबसे विवादास्पद विषय तिब्बत की आजादी है। 1950 के करीब से ही चीन ने तिब्बत पर अपना कब्जा करना शुरू कर दिया था। दलाई लामा तिब्बत पर चीन के कब्जे को सांस्कृतिक नरसंहार बताते हैं।

पिछले दो दशकों में अमेरिका और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण होते गए हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होन्ग कोन्ग ऑटोनोमी ऐक्ट पर साइन किए थे। हालिया सालों में अमेरिका ने तिब्बत, होन्ग कोंग, शिनजियांग और ताइवान आदि को लेकर चीन पर सख्त कदम उठाने की कोशिश की है।

तिब्बत को लेकर बदल रही है अमेरिकी पॉलिसी?

तिब्बत की बात करें तो अमेरिका ने तिब्बत और दलाई लामा के समर्थन के बीच एक राजनयिक संतुलन बनाए रखा है। मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर रिपोर्ट में विदेश विभाग का तिब्बत पर एक अलग खंड है लेकिन अमेरिका ने दलाई लामा के साथ बातचीत या राजनीतिक बंदियों की रिहाई पर कोई वास्तविक जोर नहीं दिया है। जनवरी 2021 में जो बाइडेन के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका और तिब्बती नेतृत्व के बीच पहला उच्च स्तरीय संपर्क होगा। एंटनी ब्लिंकेन ने पिछले साल नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान दलाई लामा के एक प्रतिनिधि से मुलाकात की थी।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

दुनियावी मसलों पर पकड़ रखने वाले केलसांग डोलमा ने बीबीसी से एक बातचीत में कहा था कि दशकों तक अमेरिका ने तिब्बत के मुद्दे पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की भाषा बोली है। तिब्बत पर चीन का साथ देकर अमेरिका एक चीन जैसे बड़े देश तक अपनी पहुंच बनाए रखना चाहता था। बाइडेन के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद अमेरिकी विदेश विभाग की ‘कंट्री रिपोर्ट ऑन ह्यूमन राइट्स’ में ‘तिब्बत चीन का अंग है’ वाला हिस्सा हटा दिया। ये एक बड़ा परिवर्तन था।

डोलमा ने आगे बताया था कि इससे पहले अमेरिका ने 2020 में ‘टिबेटन पॉलिसी ऐंड सपोर्ट एक्ट’ पास कर दिया और इसमें कहा गया है कि तिब्बत में दलाई लामा सहित धार्मिक नेताओं के उत्तराधिकार का फैसला बौद्ध धर्मावलंबियों पर छोड़ा जाना चाहिए और इसमें चीन सरकार का कोई दख़ल नहीं होना चाहिए।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चीनी अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष और प्रोफेसर बीआर दीपक बीबीसी से बातचीत में बताते हैं कि अमेरिका को लग रहा है कि चीन उसके सामने एक चैलेंजर की तरह बनकर खड़ा हो गया है। और वो अमेरिका आर्थिक शक्ति और तकनीकी दक्षता का मुकाबला कर रहा है। तो जैसे शीत युद्ध के समय अमेरिका और सोवियत संघ में विचारधारात्म विभाजन था, उसे दोबारा लाने की कोशिश हो रही है।

भारत की क्या हो पॉलिसी?

दुनियावी मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने टाइम ऑफ इंडिया के एक लेख में तिब्बत को लेकर भारत की पॉलिसी को लेकर कहा था कि चीन द्वारा भारत की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को दी जा रही चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत को मंथन करना होगा और रचनात्मक कदम उठाने होंगे। भारत को सबसे पहले अपनी पूर्वी हिमायली सीमा को ‘भारत-तिब्बत’ बॉर्डर कहना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा था कि भारत को यह कहना चाहिए कि चीन के तिब्बत पर दावों पर उसकी सहमति, चीन के उस वादे के बाद बनी थी जिसमें उसने तिब्बत को वास्तविक स्वायतता का वादा किया था। ये कहते हुए कि अब तिब्बत दोनों देशों के बीच बफर नहीं रहा, भारत को तिब्बत के लिए एक दूत नियुक्त करना चाहिए, जो भारत-चीन के बीच एक राजनीतिक पुल बने।

Previous Post

स्वदेशी नौसेना एंटी-शिप मिसाइल ने परीक्षण में लगाया सटीक निशाना

Next Post

मथुरा के ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक चाहता है हिंदू महासभा

Next Post
मथुरा के ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक चाहता है हिंदू महासभा

मथुरा के ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक चाहता है हिंदू महासभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी
  • इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In