• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

कांग्रेस की वजह से तो दूसरे हार गए, कोई क्षेत्रीय दल गठबंधन क्यों करेगा: गुलाम नबी आजाद

April 5, 2023
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

कांग्रेस की वजह से तो दूसरे हार गए, कोई क्षेत्रीय दल गठबंधन क्यों करेगा: गुलाम नबी आजाद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 5, 2023
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

File Photo

नई दिल्ली:2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी एकता की भी चर्चा हो रही है। इस सबके बीच पूर्व कांग्रेस दिग्गज गुलाम नबी आजाद ने ऐसी किसी भी संभावनाओं को सिरे सा खारिज कर दिया है। उन्होंने कांग्रस पर तंज भी कसा है। इसके अलावा राहुल गांधी की अदालत में पेशी के लिए मुख्यमंत्रियों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सूरत जाने पर भी कटाक्ष किया है।

अपनी आत्मकथा ‘आजाद’ के विमोचन से पहले अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ भी नहीं बदला है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस को सिर्फी उन्हीं राज्यों में जीत की उम्मीद है, जहां उनके पास मजबूत लोकल लीडर है। उनका सीधा हमला देश की सबसे पुरानी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर था। यानी गांधी परिवार पर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व यह दावा नहीं कर सकता कि उनकी वजह से पार्टी किसी राज्य में जीत रही है या हार रही है।

कांग्रेस पर खूब भड़के आजाद
गुलमा नबी आजाद अपनी पुरानी पार्टी पर खूब भड़के। उन्होंने कहा, ”केंद्रीय नेतृत्व का किसी भी सीट पर कोई प्रभाव नहीं है। वे किसी को ना तो जिता सकते हैं और ना ही हरा सकते हैं। कांग्रेस नेताओं की हार या जीत उस प्रदेश में मौजूद नेतृत्व पर निर्भर करता है।”

विपक्षी एकता से जुड़े सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा, ”मुझे नहीं लगता है कि किसी की भी कोई राष्ट्रीय स्तर की महत्वाकांक्षा है। हो सकता है कि कभी किसी नेता की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा रही होगी। अब हर कोई सिर्फ इतना सोचता है कि उतना ही खाओ कि जितना पचा सको। भारत जैसे विशाल देश में एक राष्ट्रीय पार्टी बनना और साथ आकर भी देश के कोने-कोने में पहुंच बनाना बहुत मुश्किल है।” उन्होंने आगे कहा, ‘विपक्षी एकता नहीं होने वाला। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर मेरा यही नजरिया है।’

छोटे दल अपने राज्यों में ही खुश: आजाद
गुलाम नबी आजाद ने यह भी कहा, “मैं चाहता हूं कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन बीते 40-50 वर्षों में मैंने विपक्ष के लगभग हर राजनीतिक दल और उसके नेताओं को जानता हूं। उनके साथ मैंने सबसे अधिक बार गठबंधन को लेकर चर्चा की है। मैं कह सकता हूं कि हर राजनीतिक दल अपने-अपने राज्यों में खुश है। प्रत्येक क्षेत्रीय दल को लगता है कि अगर वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर गए तो वे हार जाएंगे। राज्य में उनकी अनुपस्थिति होते ही कोई और कब्जा कर लेगा।”

भाजपा के लिए 2024 में कितनी चुनौती?
आजाद से 2024 में भाजपा के लिए चुनौती के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि संख्या के आधार पर चुनाव के बाद ही चुनौती हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘भारत की राजनीत में चुनौतियां रही हैं। अगर इच्छाशक्ति हो और आपके पास प्रयाप्त संख्या हो तो यह संभव है। हमने 1991 और 2004 में देखा है। 1998 और 1999 में अटलजी ने चुनाव के बाद कई दलों को साथ किया था। कांग्रेस ने भी दो बार ऐसा किया है। यहां तक कि मोदी जी ने भी गठबंधन किया था, हालांकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी।”

कांग्रेस के कारण तो कई क्षेत्रीय दल चुनाव हार गए
उन्होंने आगे कहा, ”पश्चिम बंगाल में अगर गठबंधन होता है तो वहां भला कांग्रेस के पास क्या है? एक भी सीट नहीं है। कांग्रेस टीएमसी को कैसे फायदा पहुंचा सकती है? ममता बनर्जी 42 सीटों में से 5 या 10 सीटें कांग्रेस को क्यों देंगी? गठबंधन उन्हीं दलों के बीच होता है जिनके पास वोट ट्रांसफर कराने की झमता हो। यह फिलहाल संभव नहीं है। यहां तो हालात ऐसे हैं कि कई राज्यों में जहां कांग्रेस की वजह से वहां की क्षेत्रीय पार्टियों की हार हुई है।”

गुलाम नबी आजाद से यह भी पूछा गया कि उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी भविष्य में भाजपा से हाथ मिला सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि घाटी में मैं किसी राजनीतिक दल से हाथ मिलाने जा रहा हूं।”

Previous Post

6 अप्रैल को बन रहा ‘महालक्ष्मी योग’, आने वाले 30 दिन इन 4 राशि वालों के लिए वरदान समान

Next Post

स्कूल से घर जा रहा था टीचर, सुनसान जगह पर रोककर चाकुओं से फाड़ दिया सीन और पेट

Next Post
घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

स्कूल से घर जा रहा था टीचर, सुनसान जगह पर रोककर चाकुओं से फाड़ दिया सीन और पेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In