डेस्क : बिहार की सियासत बुधवार को एक बार फिर गरमा गई। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल्द ही राज्यसभा सदस्य बनने की संभावना के चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो मुख्यमंत्री पद पर भाजपा के किसी नेता को बैठाया जा सकता है।
इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी ने दावा किया कि भाजपा “साइलेंट ऑपरेशन लोटस” चला रही है, जिसमें वह जदयू को घेरकर नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजने का प्रयास कर रही है। आरजेडी ने इसे सत्ता हथियाने का प्रयास बताया और कहा कि जदयू आज भय और दबाव के माहौल से गुजर रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार में सत्ता का समीकरण बदल सकता है। भाजपा के पास विधानसभा में जदयू से अधिक संख्या बल होने के कारण उसका दावा मजबूत माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के किसी नेता को विकल्प के तौर पर सामने लाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका सामने आ सकती है।
भाजपा नेताओं ने इन आरोपों और अफवाहों को हास्यस्पद बताते हुए खारिज किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सियासी उथल‑पुथल और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

