स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। इस टीम में दो नई चेहरों को शामिल किया गया है – बल्लेबाज अनुष्का शर्मा और मीडियम पेसर काशवी गौतम।
अनुष्का शर्मा पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत की टीम में चुनी गई हैं। उनका अनुभव मुख्य रूप से डोमेस्टिक क्रिकेट और इस साल वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) से है, जहां उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाए थे। वहीं, काशवी गौतम पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होंने टेस्ट व वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
सीरीज का शेड्यूल:
भारतीय टीम 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक साउथ अफ्रीका में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। मुकाबले तीन शहरों में होंगे:
- डरबन: पहला मैच 17 अप्रैल, दूसरा मैच 19 अप्रैल
- जोहानिसबर्ग: तीसरा मैच 22 अप्रैल, चौथा मैच 25 अप्रैल
- बेनोनी: पांचवां मैच 27 अप्रैल
भारतीय टीम (साउथ अफ्रीका टूर के लिए):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेट कीपर), अनुष्का शर्मा।
टीम की नई जोड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण से भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन इस दौरे में रोमांचक रहने की संभावना है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

