• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

बेंगलुरु कांड: महालक्ष्मी के 30 टुकड़े, अशरफ पर आरोप और सरकार की मुश्किलें

September 23, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

बेंगलुरु कांड: महालक्ष्मी के 30 टुकड़े, अशरफ पर आरोप और सरकार की मुश्किलें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 23, 2024
in कर्नाटक
Reading Time: 1 min read
A A
0
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

Image Courtesy: Google

बेगुलरु: एक फ्लैट में 30 टुकड़ों में मिले महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खौफनाक तरीके से मारी गई महिला की पहचान 29 साल की महालक्ष्मी के तौर पर हुई है। महालक्ष्मी बीते करीब 9 महीने से अपने पति से अलग रह रही थी और उसके रिश्ते अशरफ नाम के युवक से थे, जो उत्तराखंड का रहने वाला बताया गया है। महालक्ष्मी के पति हेमंत दास ने बताया कि उन्होंने पत्नी को एक महीने पहले देखा था, जब वह उनकी दुकान पर बेटी से मिलने आई थी। इंडिया टुडे से बातचीत में हेमंत दास ने कहा कि महालक्ष्मी के रिश्ते कुछ महीनों से अशरफ के साथ थे और उसके साथ ही फ्लैट में रहती थी।

महालक्ष्मी का शव फ्लैट में ही 30 टुकड़ों में पाया गया था। इस कत्ल के बारे में तब पता चला, जब लोगों को बदबू आई और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाने पर पुलिस के भी होश उड़ गए और महालक्ष्मी का शव बुरे हाल में टुकड़े-टुकड़े पाया गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो इतनी वीभत्स हैं कि उन्हें यहां प्रकाशित भी नहीं किया जा सकता। हेमंत दास ने कहा कि अशरफ और महालक्ष्मी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके चलते वह बेंगलुरु नहीं जाता था। अब इस मामले ने सभी के होश उड़ा दिए हैं और मामला सांप्रदायिक तनाव का भी बन सकता है। भाजपा ने राज्य की सिद्धारमैया सरकार पर आरोप लगाया है कि इसीलिए कांग्रेस लव जिहाद कानून का विरोध करती है क्योंकि उसे एक वर्ग को ऐसी ही छूट देनी है।

नाई की दुकान पर काम करता था आरोपी अशरफ
यही नहीं बाहरी बनाम कन्नाडिगा का भी मामला बन गया है। भाजपा का कहना है कि सिद्धारमैया के शासन में इस तरह कन्नाडिगा मारे जा रहे हैं। हेमंत दास ने बताया कि महालक्ष्मी के साथ उसकी शादी करीब 6 महीने तक चली, लेकिन कुछ महीने पहले दोनों कई मसलों पर विवाद के चलते अलग हो गए थे। हेमंत दास ने दावा किया कि उनकी पत्नी अशरफ नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध में थी। अशरफ बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके में एक नाई की दुकान में काम करता था। उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि अशरफ ने ही यह कत्ल किया है। इसकी वजह ब्लैकमेलिंग का केस हो सकता है, जो कुछ महीने पहले ही महालक्ष्मी ने उसके खिलाफ दर्ज कराया था।

पुलिस बोली- आरोपी बाहरी है, पर हम पहचान नहीं बताएंगे
इस मामले में पुलिस कमिश्नर दयानंद का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस केस की हर ऐंगल से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। उन्होंने उसकी पहचान बताने से इनकार किया है और कहा कि वह बाहरी है। हम इससे ज्यादा उसके बारे में जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि इससे उसे ही मदद मिलेगी। इससे पहले होम मिनिस्टर जी. परमेश्वर ने कहा कि पुलिस ने इस कांड में काफी जानकारियां जुटा ली हैं।

Previous Post

कुमारी शैलजा: ‘सीएम बनने की इच्छा है, लेकिन मेरा रास्ता तय करूंगी

Next Post

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सीधी कार्रवाई की

Next Post
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सीधी कार्रवाई की

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सीधी कार्रवाई की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In