• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत: राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप

November 12, 2024
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

April 23, 2026
क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

April 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026

April 23, 2026
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत: राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 12, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

नई दिल्ली:केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने अगले सप्ताह महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है और अपील की है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोलने से रोकें और डांटें-डपटें। भाजपा ने पिछले सप्ताह मुंबई में दिए गए राहुल गांधी के भाषण के एक हिस्से का हवाला देते हुए उन पर आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से इस बाबत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सोमवार की दोपहर चुनाव आयोग को दी गई लिखित शिकायत में भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह झूठा आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र राज्य की परियोजनाएं छीनकर कथित रूप से दूसरे राज्यों में भेजी गई हैं। आयोग को दी गई शिकायती चिट्ठी में भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी के ये दावे गलत और बेबुनियाद हैं कि एप्पल के आईफोन और बोइंग हवाई जहाज महाराष्ट्र की बजाय अन्य राज्यों में बनाए जा रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने का निर्देश देने की भी मांग की। आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मिलने वाले बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। आयोग से निकलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “हमने आयोग को बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में झूठ बोला है कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है।”

सत्तारूढ़ पार्टी ने अपनी शिकायती चिट्ठी में लिखा, “जैसा कि अपेक्षित था, तथा उनके प्रचार और सामान्य आचरण के विशिष्ट पैटर्न के अनुरूप, राहुल गांधी का भाषण झूठ और मिथ्या से भरा हुआ है, जिसका उद्देश्य भारत संघ के राज्यों के बीच असंतोष, शत्रुता और दुर्भावना पैदा करना है। राहुल गांधी महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैं।” भाजपा ने शिकायत की कि महाराष्ट्र में चुनाव में चुनावी लाभ हासिल करने के लिए राहुल लगातार भाजपा के खिलाफ झूठे, अपुष्ट और निराधार आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा ने अप्रैल-जून के आम चुनाव से पहले जारी किए गए चुनाव आयोग के 1 मार्च की एडवायजरी का हवाला दिया, जिसमें सभी राजनीतिक नेताओं से “चुनाव प्रचार में अत्यंत संयम और शालीनता बरतने तथा चुनाव प्रचार के स्तर को ‘मुद्दे’ आधारित बहस तक बढ़ाने का आग्रह किया गया था।

 

Previous Post

बीएसई और एनएसई पर 20 नवंबर को नहीं होगी ट्रेडिंग

Next Post

अल-कायदा साजिश के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई: कई राज्यों में छापेमारी

Next Post
एनआईए

अल-कायदा साजिश के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई: कई राज्यों में छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा
  • क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत
  • आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026
  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In