नई दिल्ली : भारत सरकार ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। आज भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और भारत की ओर से ईरान सरकार और उसके लोगों के प्रति श्रद्धांजलि और सांत्वना व्यक्त की।
विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि भारत ईरान के साथ अपने मजबूत और पारंपरिक द्विपक्षीय संबंधों को महत्व देता है और इस कठिन समय में भारत अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। इस अवसर पर ईरान के राजदूत भी उपस्थित रहे।
अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन २८ फरवरी २०२६ को हुआ था। उनके निधन के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और कई देशों ने संवेदना व्यक्त की है। भारत की यह संवेदना इस घटना पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है।
विदेश सचिव के इस कदम को इस क्षेत्रीय परिस्थिति में कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

