वाशिंगटन। Baltimore Bridge Collapse: अमेरिका का बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज प्रमुख पुल से टकरा गया। इससे पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई। हादसा इतना भीषण था इससे सैकड़ों लोगों की जान सकती थी। लेकिन जहाज के क्रू मेंबर्स की सूझबूझ ने दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। बता दें कि इस जहाज पर सभी भारतीय सवार थे। अब खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि भारतीय दल की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा, “जहाज पर सवार कर्मियों ने मैरीलैंड परिवहन विभाग को पहले ही अलर्ट कर दिया था कि उनका अपने जहाज से कंट्रोल खो गया है। इसका नतीजा ये निकला कि स्थानीय अधिकारी ने पुल के ढहने से पहले उसे ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया इससे निस्संदेह लोगों की जान बची।” बाइडेन ने कहा कि वह आपात स्थिति के मद्देनजर आवश्यक संघीय संसाधन भेज रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम मिलकर उस बंदरगाह का पुनर्निर्माण करेंगे।” उन्होंने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना थी। राष्ट्रपति ने कहा, “इस समय, हमारे पास यह मानने के लिए कोई संकेत नहीं है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य था।”
https://twitter.com/nicksortor/status/1772750115465269664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772750115465269664%7Ctwgr%5E25b464397551ca51351ada1ab4491ea3c0cc3e2d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-us-president-joe-biden-praises-indian-crew-for-their-presence-of-mind-baltimore-bridge-collapse-9627255.html
इससे पहले मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि जो जहाज पुल से टकराया उसके 22 सदस्यीय चालक दल में सभी भारतीय हैं और फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराने से पहले चेतावनी संदेश जारी किया गया था जिसकी वजह से अधिकारियों को वाहन यातायात को सीमित करने में मदद मिली।
इस जहाज का मालिकाना हक ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था। बाइडेन ने कहा कि बाल्टीमोर बंदरगाह देश के सबसे बड़े नौ-परिवहन केंद्रों में से एक है। यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी पर बना है जो एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है। मैरीलैंड जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी एरेक बैरोन ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह संकेत करता हो कि पुल के ढहने का आतंकवाद से कोई संबंध है।
मेरिका में भारतीय दूतावास ने मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज के एक प्रमुख पुल से टकराने और इसके चलते पुल के नदी में गिरने की घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना’ बताया है। पोत का प्रबंधन 22 सदस्यीय भारतीय चालक दल कर रहा था। टकराने के बाद जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा। किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
