• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार, LG ने कर दिया साफ इनकार

केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार, LG ने कर दिया साफ इनकार

March 27, 2024
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार, LG ने कर दिया साफ इनकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार, LG ने कर दिया साफ इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार नहीं चला सकते हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यह दो टूक कह दिया है। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल ने इस्तीफे से इनकार करते हुए कहा था कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब एलजी वीके सक्सेना के जवाब के बाद दिल्ली सरकार और राजभवन के बीच टकराव बढ़ सकता है। यह देखना भी दिचस्प हो गया है कि सरकार का कामकाज किस तरह आगे बढ़ेगा।

टाइम्स नाउ समिट में एलजी वीके सक्सेना ने कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दे सकता हूँ कि सरकार जेल से नहीं चलेगी।’ कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल से पूछा गया था कि क्या दिल्ली की सरकार अब जेल से चलेगी? सक्सेना ने इसका दो टूक जवाब दिया। खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। एलजी के ताजा रुख से दिल्ली सरकार और राजभवन के बीच टकराव का नया दौर दिख सकता है। आम आदमी पार्टी कह चुकी है कि जेल से सरकार चलाने के लिए जरूरत पड़ने पर कोर्ट का सहारा लिया जा सकता है।

21 मार्च को गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज गए हैं। ‘जेल से सरकार’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने ईडी की कस्टडी से जल और स्वास्थ्य विभाग के लिए दो निर्देश भी जारी किए। हालांकि, भाजपा ने इसको लेकर एलजी से शिकायत की है और निर्देशों को फर्जी बताया है। ईडी सूत्रों ने भी कहा है कि केजरीवाल को हिरासत में किसी फाइल पर हस्ताक्षर की अनुमति नहीं है।

आप ने कराया था जनमत संग्रह
केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ‘जनमत संग्रह’ भी कराया था। दिल्ली की जनता से पूछा गया था कि यदि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलाएं? आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि अधिकतर लोगों ने जेल से सरकार के पक्ष में अपना मत दिया।

Previous Post

भारतीयों की सूझबूझ से बची कई लोगों की जान, पुल हादसे पर बोले बाइडेन

Next Post

‘आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें’, विदेश मंत्रालय में अमेरिकी राजनयिक तलब

Next Post
‘आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें’, विदेश मंत्रालय में अमेरिकी राजनयिक तलब

'आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें', विदेश मंत्रालय में अमेरिकी राजनयिक तलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In