• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 26, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने भगवती व्याख्यान माला का किया समापन, नवदीक्षित साधु-साध्वियों को शांतिदूत ने प्रदान की बड़ी दीक्षा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 26, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
भगवती सूत्र आगम है तत्त्वज्ञान का खजाना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
वेसु, सूरत (गुजरात) : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महावीर समवसरण में उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि भगवती सूत्र तत्त्वज्ञान का खजाना भरा हुआ है। यह अंग आगम है और इस एक पोथे में विभिन्न विषयों की जानकारियां दी गई हैं। इसके स्वाध्याय से विभिन्न जानकारियां मिल सकती हैं और श्रुत की संपदा प्राप्त हो सकती है। इसमें जैसा वर्णन क्रम है, उसके अनुसार गौतम स्वामी की अच्छी भूमिका है। वे प्रश्नकर्ता हैं, उनके प्रश्नों का उत्तर देने में भगवान महावीर ने भी कितना श्रम किया गया होगा। प्रश्नकर्ता और समाधान प्रदाता दोनों का अच्छा योग मिलने पर कितनों को नया अवबोध प्राप्त हो सकता है।
भगवती सूत्र के 41वें शतक के अंतिम सूत्र में गौतम स्वामी ने अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के उपरान्त भगवान महावीर को वंदन और नमस्कार कर निवेदन करते हैं कि जो आपने कहा है, वह सत्य है। तदुपरान्त गौतम स्वामी वहां से ज्ञान ग्रहण कर विहरण करते हैं। इस प्रकार भगवती सूत्र संवादात्मक शैली वाला ग्रंथ है। इस भगवती सूत्र में मैंने देखा कि कहीं पर भी कृतज्ञता ज्ञापन वाली बात नहीं आई। गौतम स्वामी ने भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञता प्रकट नहीं किया है। अन्य आगमों में भी कृतज्ञता ज्ञापित नहीं मिला है। शायद कृतज्ञता व्यावहारिक रूप हो सकता है, इस प्रक्रिया से गौतम स्वामी बहुत ऊंचे उठे हुए लग रहे हैं। विनय का प्रयोग, वंदन और नमस्कार अवश्य किया गया है, किन्तु कृतज्ञता की बात नहीं है। हमें जो आज ज्ञान प्राप्त हो रहा है, उसके बड़े माध्यम गौतम स्वामी बने हैं।
इस भगवती सूत्र का कोई अध्ययन करे तो कितना-कितना तत्त्वज्ञान ग्रहण किया जा सकता है। आज मैं यहां भगवती सूत्र को विदाई दे रहा हूं। कल से आचारंगभाष्यम् पर प्रवचन करने का संभवतः प्रयास करूंगा। तदुपरान्त आचार्यश्री ने गुरुदेव तुलसी द्वारा रचित पुस्तक ‘चंदन की चुटकी भली’ में सनत्कुमार के संदर्भ में वर्णित पद्यों की संगीतमय आख्यान को जनता को प्रदान किया। इस दौरान आचार्यश्री ने उसकी व्याख्या भी की। अपने आराध्य के श्रीमुख से भगवती सूत्र से तात्त्विक ज्ञान व संगीतमय आख्यान का श्रवण कर डायमण्ड नगरी की जनता की अत्यंत हर्षित नजर आ रही थी।
मंगल प्रवचन व संगीतमय आख्यान के उपरान्त आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सात दिन पूर्व दीक्षित हुए साधु-साध्वियों को आर्षवाणी का समुच्चारण करते हुए बड़ी दीक्षा (छेदोपस्थापनीय चारित्र) प्रदान की। आर्षवाणी का उच्चारण कर आचार्यश्री ने नवदीक्षितों को पंचमहाव्रतों में स्थापित किया। तदुपरान्त आचार्यश्री ने नवदीक्षित साधु-साध्वियों को मंगल प्रेरणा भी प्रदान की।
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में सूरत शहर की ओर से सामूहिक रूप में अठाई की तपस्या के अनुपम प्रयोग के अंतर्गत आज तपस्वियों ने श्रीमुख से अठाई की तपस्या का त्याग स्वीकार किया। हजारों की संख्या में उपस्थित होकर सूरतवासियों ने अपने महातपस्वी आचार्य को अपनी आध्यात्मिक भेंट अर्पित की। मुनि चिन्मयकुमारजी ने आचार्यश्री से आठ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। मुनि राजकुमारजी ने गीत का संगान किया।
आज आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एजुकेशन कमिटी की चेयरमेन डॉ. वंदना डांगी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज ओस्तवाल, ट्रस्टी श्री संजय जैन ने अपनी अभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में ज्ञान का महत्त्व तो आचरण का भी बहुत महत्त्व होता है। संसारी जीवन में धन, पद, प्रतिष्ठा आदि का भी अपना महत्त्व है। आज मेधावी सम्मान समारोह का प्रसंग है। मेधावी बनना भी जीवन एक उपलब्धि है। व्यवहार में अंक एक कसौटी बनती है। तेरापंथ समाज के बच्चों को अच्छा विकास का रास्ता मिले। उनमें अच्छा संकल्प रहे। संकल्प से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में आचरणों की शुद्धि रहे। जीवन नशे से मुक्त रहे। छात्र-छात्राएं अपने जीवन में धार्मिक-आध्यात्मिकता का भी विकास करने का प्रयास करें।
आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में आरम्भ हो चुके उपासक शिविर के संदर्भ में समुपस्थित उपासक-उपासिकाओं को उपसंपदा प्रदान की।
Tags: आचार्यश्री महाश्रमण
Previous Post

पठानकोट में दिखे संदिग्ध आतंकी; जम्मू में हाई अलर्ट, आर्मी स्कूल बंद

Next Post

कर्नाटक सरकार ने बदल दिया रामनगर जिले का नाम, अब क्या कहलाएगा? जानिए

Next Post
कर्नाटक सरकार ने बदल दिया रामनगर जिले का नाम, अब क्या कहलाएगा? जानिए

कर्नाटक सरकार ने बदल दिया रामनगर जिले का नाम, अब क्या कहलाएगा? जानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In