• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिहार में सत्ता पलट की आहट! नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात और RJD-BJP की बैठकों से बढ़ा सस्पेंस

बिहार में सत्ता पलट की आहट! नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात और RJD-BJP की बैठकों से बढ़ा सस्पेंस

September 4, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बिहार में सत्ता पलट की आहट! नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात और RJD-BJP की बैठकों से बढ़ा सस्पेंस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में सत्ता पलट की आहट! नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात और RJD-BJP की बैठकों से बढ़ा सस्पेंस

पटनाः सियासत में संयोग कम होता है। साजिश की संभावना सदैव बनी रहती है। मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। मुलाकात अचानक नहीं, बल्कि तयशुदा थी। मौका था राज्य सूचना आयोग में सूचना आयोग की नियुक्ति के लिए मशविरे का। सूचना आयुक्त के चयन में सीएम और प्रतिपक्ष के बीच सहमति जरूरी होती है। शायद सहमति दोनों नेताओं ने बना भी ली है। पर, सियासी गलियारों में चर्चा सूचना आयुक्त के संभावित नामों पर नहीं हो रही। चर्चा किसी नए सियासी गुल के आहट की हो रही है। अनुमान के लिए अलग-अलग की कड़ियों को जोड़ना पड़ता है। इसलिए कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं।

लालू ने विधायकों को बुलाया

उधर नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात हो रही थी और इधर लालू यादव ने विधायकों को बैठक के लिए बुला लिया। बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है। विधायकों के साथ विधान परिषद के सदस्य और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रहेंगे। सिंगापुर में स्वास्थ्य जांच करा कर लौटे लालू को हड़बड़ी में बुलाई इस बैठक की जरूरत का लोग आकलन करने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलने का मन तो नहीं बना लिया है। इसी बीच तेजस्वी की नीतीश की सकारण मुलाकात से सस्पेंस और गहरा हो गया है।

2022 में ऐसी ही मुलाकात

लोग नीतीश के पलटने का कयास इसलिए लगा रहे हैं कि 2022 में तेजस्वी और नीतीश की ऐसी ही एक-दो मुलाकातें हुई थीं। उसके बाद सूबे का सियासी परिदृश्य ही बदल गया था। तेजस्वी जाति जनगणना कराने की माग को लेकर नीतीश से मिले थे। नीतीश ने भी उनकी मांग को उचित माना। दूसरी मुलाकात भी इसी सिलसिले में हुई थी। फिर तो एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ और एनडीए से महागठबंधन की सरकार अस्तित्व में आ गई थी। सियासी समझ रखने वालों की दलील है कि जब दो राजनेता जुटते हैं तो एक-दूसरे की खैरियत ही नहीं पूछते। सियासी बातें भी हाव-भाव और संकेतों के जरिए होती है। मन मिल जाए तो भविष्य की योजना भी नेता बना लेते हैं। इसलिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सकारण मुलाकात कोई नया गुल खिला दे आश्चर्य नहीं।

भाजपा ने भी जुटाए संसद-विधायक

इस बीच दिन भर की गतिविधियों का सस्पेंस भाजपा ने भी बढ़ा दिया। भाजपा ने भी अपने विधायकों-सांसदों के साथ मंगलवार को मीटिंग की। बताया गया कि सदस्यता अभियान के सिलसिले में बैठक थी। पर, जिस तरह केंद्रीय मंत्रियों, सासंदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का जुटान हुआ, उससे सबके कान खड़े हो गए। लोग इसे भी तेजस्वी और नीतीश की मुलाकात की भीतरी बात से जोड़ कर लोग देख रहे हैं।

Previous Post

‘इस्लाम कबूलने कहते और हमें भरोसा भी होने लगा था’, IC-814 हाइजैक की असली कहानी

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा: संबंधों और सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूती

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा: संबंधों और सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा: संबंधों और सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In