नई दिल्ली:मणिपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाएं अभी भी देखने को मिल रही है। बीते 3 मई से कहीं आग लगाई जा रही तो कहीं गोलियां बरसाई जा रही। इसको लेकर सड़क से संसद तक बवाल मचा है और विपक्ष भी सरकार के खिलाफ लामबंद है।
इस बीच आज विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करने निकला है। ये सांसद हिंसाग्रस्त क्षेत्रों और राहत शिविरों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।
विपक्षी सांसदों ने डॉन बॉस्को स्कूल में राहत शिविर का दौरा किया
विपक्षी सांसदों की दूसरी टीम ने मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा किया।
मणिपुर में विपक्ष सिर्फ नाटक कर रहा हैः तरूण चुघ
इंडिया गठबंधन के विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह महज दिखावा है। पीएम मोदी की सरकार मणिपुर में लोगों के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष सिर्फ नाटक कर रहा है।
राहत शिविर में रह रहे लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगेः मनोज झा
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “हमने यहां राहत शिविर में कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्थिति में बदलाव आएगा और हम सभी काम कर रहे हैं।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

