• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
घर

बजट उम्मीद: घर खरीदने वाले लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

July 16, 2024
समता और अहिंसा महाव्रत की पालना में रखें पूर्ण जागरूकता : महातपस्वी महाश्रमण

यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण

June 15, 2026
नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

June 15, 2026
परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

June 15, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची

June 15, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल

June 15, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी

June 15, 2026
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

June 15, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने की किसी को खबर नहीं थी: संदीप पाठक पर संजय सिंह

June 15, 2026
एनकाउंटर

साधु मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

June 15, 2026
अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

June 15, 2026
युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

June 15, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

भारत में बढ़े ईंधन के दाम, पाकिस्तान में फिर सस्ता हुआ पेट्रोल

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

बजट उम्मीद: घर खरीदने वाले लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
घर

नई दिल्ली:मौजूदा समय में घर व फ्लैट खरीदना महंगा होता जा रहा है। कोरोना के बाद से लगातार संपत्तियों के दाम बढ़ रहे हैं, जिसके चलते निम्न और मध्य वर्ग के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया है। बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठकों में भी आवास क्षेत्र से जुड़े लोगों ने संपत्तियों के तेजी से दाम बढ़ने का हवाला देकर बजट में अतिरिक्त रियायतें दिए जाने का मुद्दा उठाया। जानकार मान रहे हैं कि सरकार सारी स्थितियों को देखते हुए लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है।

संपत्ति बाजार में बीते चार वर्षों से लगातार तेजी का दौर जारी है। फ्लैट से लेकर प्लॉट के रेट हर वर्ष 15-20 प्रतिशत तक बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही निर्माण सामग्री भी महंगी हो रही है, जिसके चलते शहरों के अंदर निम्न आय वर्ग और मध्य आय वर्ग को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे फ्लैट की कीमतों में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर खरीदने व बनाने पर लोन के अंदर सब्सिडी दी जाती है। अधिकतम 2.67 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है। अब लोग चाहते हैं कि सरकार सब्सिडी को बढ़ाए, जिससे कि प्रॉपर्टी के बढ़े दामों का बोझ उन पर न पड़े।

रियायती हाउसिंग का बढ़े दायरा

किफायती आवास के तहत मौजूदा समय में 45 लाख रुपये तक का फ्लैट और घर खरीदने में जीएसटी से जुड़ी रियायत मिलती है। 45 लाख से कम की आवासीय संपत्ति पर एक प्रतिशत जीएसटी लगता है। लंबे समय से मांग की जा रही है कि किफायती आवासीय संपत्ति का दायरा बढ़ाया जाए। मेट्रो सिटी में 65 लाख और गैर-मेट्रो सिटी में 50 लाख होनी चाहिए। इसको लेकर आरबीआई ने भी सुझाव दिया था। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार के बजट में यह सीमा बढ़कर 65 लाख रुपये की जा सकती हैं।

आयकर छूट को बढ़ाने की मांग

मौजूदा समय में आयकर अधिनियम की धारा-80 सी के तहत डेढ़ लाख रुपये तक का निवेश करने पर छूट मिलती है, जिसे बढ़ाकर ढाई लाख किए जाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही आवास ऋण पर धारा 24 बी के तहत दो लाख की छूट उपलब्ध होती है, जिसे बढ़ाकर पांच लाख किए जाने की मांग भी हो रही है। ऐसे मे संभावना जताई जा रही है कि सरकार इसे बढ़ाकर तीन से चार लाख रुपये कर सकती है।

उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग

संपत्ति क्षेत्र से जुड़े कारोबारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह संपत्ति बाजार में निवेश को बढ़ाने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दे, जिससे कि उद्योग की तर्ज पर ही इस क्षेत्र को भी करों से जुड़ी छूट का लाभ मिल सके। अगर सरकार ऐसा करती है तो उससे सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि एकल खिड़की व्यवस्था की तर्ज पर परियोजना को मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो सकेगा।

अभी तक अगर कहीं हाउसिंग सोसायटी बनानी होती है तो उसके लिए अलग-अलग जगह से अनुमति लेनी होती है लेकिन उद्योग का दर्जा दिए जाने पर कई सारी सुविधाएं एकसाथ मिल सकेंगी।

Previous Post

एसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ जाएगी अब आपकी EMI, MCLR में हुआ इजाफा

Next Post

आरबीआई का निर्देश: बिना सुनवाई किसी को भी बैंक नहीं कर पाएंगे डिफॉल्टर घोषित

Next Post
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई का निर्देश: बिना सुनवाई किसी को भी बैंक नहीं कर पाएंगे डिफॉल्टर घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण
  • नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल
  • परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन
  • महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची
  • ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In