• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमित शाह का बड़ा हमला

बनिया का बेटा हूं, जवाब लेकर आया हूं; लालू पर बरसे अमित शाह

May 17, 2024
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बनिया का बेटा हूं, जवाब लेकर आया हूं; लालू पर बरसे अमित शाह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 17, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमित शाह का बड़ा हमला

सीतामढ़ी। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सीतामढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी और जदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर के लिए लोगों से वोट मांगे। सीता माता को प्रणाम करके उन्होंने अपनी बात की शुरुआत की। अपने भाषण में अमित शाह लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी समेत  इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव बिहार में 15 साल तक सीएम और केंद्र में 10 साल तक मंत्री रहते बिहार के लिए क्या किया, इसका जवाब नहीं देते। लेकिन मैं भी बनिया का बेटा हूं, जवाब लेकर आया हूं। सीतामढ़ी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है।

अमित शाह ने कहा कि लालू जी हमेशा बिहार बिहार करते रहते हैं। लेकिन मैं उनसे पूछता हूं कि बिहार के अंदर 15 साल मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में 10 साल मंत्री रहे तब बिहार के लिए क्या किया? बिहार राज्य को केंद्र सरकार से कितना रुपया मिला। इस पर कोई जवाब नहीं देते। मगर मैं भी बनिया का बेटा हूं जवाब लेकर आया हूं।  2004 से 2014 तक केंद्र सरकार ने 2 लाख 80 हजार करोड़ दिया। लेकिन, 2014 के बाद मोदी जी ने दस सालों में 11 लाख 23 हजार करोड़ रुपये दिए।  बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए कई काम किए गए। जनता की भलाई के लिए उन्होंने कोई योजनाएं भी चलाई।  लेकिन लालू जी ने पुनौरा धाम और सीता माता के लिए कुछ नहीं किया। यह काम भी नरेंद्र मोदी ही करेंगे। सीतामढ़ी और जनकपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने का काम भी नरेंद्र मोदी करेंगे।  जल्द ही रीगा का चीनी मिल चालू हो जाएगा इसके लिए सहकारी समिति बना दी गई है। इसका मुनाफा सीधे सीतामढ़ी के किसानों के बैंक में भेजा जाएगा।

अमित शाह कहा कि मोदी जी ने 500 सालों से टेंट में बैठे रामलला के लिए मंदिर बनवाया। उनके साथ सीता माता भी टेंट में थीं। लेकिन मंदिर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी राजद ने कोई काम नहीं किया बल्कि सालों तक राम मंदिर के सवाल को भटकाते रहे। जब मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके पूरे विश्व में जय श्री राम का उद्घोष कर दिया। मोदी जी ने जय सियाराम का भी नारा दिया। संघर्ष का नारा जय श्री राम था लेकिन माता सीता को जोड़कर भक्ति और समर्पण का यह नया नारा मोदी जी ने दिया जिसमें माता सीता का भी सम्मान है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली थी तो राहुल गांधी, खड़गे, लालू यादव और तेजस्वी को भी न्योता दिया गया लेकिन कोई नहीं गया। सीतामढ़ी वालों उनसे आप पूछना जरा क्यों नहीं गए। दरअसल वह अपनी वोट बैंक से डरते हैं इसलिए श्रीराम से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी वाले हैं, वोट बैंक से नहीं डरते। मोदी जी ने अयोध्या में रामलला का मंदिर बनाया। अब माता-सीता की जन्म भूमि पर मंदिर बनाना बाकी है। जिन लोगों ने अपने आप को रामलला के मंदिर से दूर रखा है वह ऐसा नहीं कर सकते। सीता माता का भव्य मंदिर हम लोग ही बना सकते हैं। यह माद्दा सिर्फ नरेंद्र मोदी में है।

Tags: 2024 lok sabha electionsअमित शाहबिहार न्यूज़
Previous Post

पाक के छूटेंगे पसीने, IAF को मिलेगा पहला तेजस Mk-1A, जानिए इसकी खासियत

Next Post

प्रधानमंत्री बनने के बाद क्यों नहीं करते हैं PC? पीएम मोदी ने खुद बताया

Next Post
इंटरव्यू में आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री बनने के बाद क्यों नहीं करते हैं PC? पीएम मोदी ने खुद बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In